Advertisement

Jyoti Malhotra Case: ज्योति मल्होत्रा की रिमांड 14 दिन बढ़ी, स्कॉटलैंड यूट्यूबर के साथ सामने आया VIDEO

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था. ज्योति कई बार पाकिस्तान गई थी. उसका पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंटों से संपर्क बताया गया.

Latest News
Jyoti Malhotra Case: ज्योति मल्होत्रा की रिमांड 14 दिन बढ़ी, स्कॉटलैंड यूट्यूबर के साथ सामने आया VIDEO

Jyoti Malhotra

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) की न्यायिक हिरासत बढ़ गई है. ज्योति को सोमवार को हिसार की अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था. 

ज्योति मल्होत्रा को इससे पहले पांच दिन और फिर चार दिन की रिमांड में भेजा गया था. उनकी चार दिन की रिमांड आज खत्म हो रही थी. इस दौरान पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की और जासूसी से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया. रिमांड के दौरान जांच एजेंसियों ने ज्योति से गहनता से पूछताछ की.

दानिश के संपर्क में थीं ज्योति

ज्योति मल्होत्रा एक यूट्यूबर हैं. ज्योति उन 12 लोगों में शामिल थी जिन्हें जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 16 मई को गिरफ्तार किया गया था. बताया गया कि वह पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी. भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण 13 मई को दानिश को देश से निष्कासित कर दिया था.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया अधिकारियों ने भी ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ की. जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में गई थी. पुलिस ने कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मल्होत्रा को एक 'एसेट' के रूप में विकसित कर रही थी.

इस बीच स्कॉटलैंड के एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में 7 लोग नजर आ रहे हैं. जिनमें एक ज्योति मल्होत्रा भी है. खास बात यह है कि इस वीडियो में AK-47 के साथ कुछ सुरक्षागार्ड नजर आ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यह लोग कौन हैं?

यह भी पढ़ें: पटना में CM नीतीश कुमार का मंच पर दिखा अजीबोगरीब अंदाज, अचानक अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, Video हुआ वायरल

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement