Advertisement

दिल्ली में बाल सुधार गृह बना 'मौत का घर', पीट-पीटकर ली किशोर की जान

दिल्ली के मजनू का टीला स्थित एक बाल सुधार गृह में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब वहां एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत नहाने को लेकर हुए मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया.

दिल्ली में बाल सुधार गृह बना 'मौत का घर', पीट-पीटकर ली किशोर की जान

Murder in Delhi juvenile home

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में स्थित एक बाल सुधार गृह से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 17 वर्षीय किशोर करण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह हिंसक वारदात उस समय हुई जब कुछ किशोर नहाने के दौरान आपस में उलझ गए. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे जानलेवा झगड़े में बदल गया. 


नहाने को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा 

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाल सुधार गृह के बाथरूम में दो किशोरों के बीच नहाने की बारी को लेकर बहस हो गई थी. उस समय 17 वर्षीय करण मौके पर मौजूद था. तीसरा किशोर जब विवाद सुलझाने के लिए बीच में आया, तो स्थिति और बिगड़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वही तीसरा किशोर अचानक करण पर हमलावर हो गया और उसने बेरहमी से उसे पीटना शुरू कर दिया. 

लात-घूंसे से की युवक की पिटाई 

घटना के दौरान आरोपी किशोर ने करण पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाए. करण गंभीर रूप से घायल हो गया. यह देख सुधार गृह के कर्मचारी तुरंत उसे हिंदू राव अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. करण की अचानक मौत से सुधार गृह में अफरातफरी मच गई. 
 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement