Advertisement

PM Modi के मंत्री और पीलीभीत सासंद Jitin Prasad का एक्सीडेंट, आपस में टकरा गई काफिले की कार

पीलीभीत सासंद और सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. इस हादसे में उनके साथ उनके रसोइया और निजी सचिव भी घायल हुए हैं.

Latest News
PM Modi के मंत्री और पीलीभीत सासंद Jitin Prasad का एक्सीडेंट, आपस में टकरा गई काफिले की कार
Add DNA as a Preferred Source

पीएम मोदी की कैबिनेट के मंत्री जितिन प्रसाद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में उनके घायल होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के दौरे पर थे. इस दौरान काफिले में चल रही गाड़ी से उनकी गाड़ी टकरा गई. 

इस हादसे में मंत्री जितिन प्रसाद समेत उनके रसोइया और निजी सचिव भी घायल हुए हैं. इस हादसे में मंत्री जिनित प्रसाद बाल-बाल बचे हैं. केंद्रीय मंत्री ने रास्ते मे क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को मौके पर ही छोड़ दिया, दूसरी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए.

ये हादसा मझोला-विज्टी रोड स्थित बहरूआ गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि जितिन प्रासद के सर में मामूली से चोट लगी है. मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की एक गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगाई ऐसे में जितिन प्रसाद की गाड़ी भी रुक गई लकिन पीछे से आ रही कार ने अपनी संतुलन नहीं बना पाया और उनकी कार को टक्कर मार दी.


यह भी पढ़ें: गृहमंत्री की सुरक्षा में चूक, नशे में धुत शख्स ने किया अमित शाह के काफिले का पीछा  


सासंद जितिन प्रसाद अपने सासंदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए गए थे. बीते दिनों भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने इलाके के कई गावों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, इसी का जायजा लेने सांसद जितिन प्रसाद जा रहे थे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement