Advertisement

Jharkhand News: एक ही परिवार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पुलिस ने तीनों के नग्न शव किए बरामद

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने तीनों के नग्न शव बरामद किए हैं.

Latest News
Jharkhand News: एक ही परिवार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पुलिस ने तीनों के नग्न शव किए बरामद
Add DNA as a Preferred Source

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एख ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. बीते कुछ दिनों पहले ही यहां तीन फेरीवालों की हत्या की घटना सामने आई थी. अब एक बार फिर परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना सामने आई है. ये मामला बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के चम्पाबा पंचायत के सियांकेल गांव का है. यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ उनकी 24 वर्षीय बेटी की डायन बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई. 

कब हुई घटना 
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. जिन लोगों की हत्या की गई है उनमें पति डुग्लू पूर्ति 57 वर्ष, पत्नी सुकबरो पूर्ति 48 वर्ष और बेटी डस्किर पूर्ति 24 वर्ष शामिल हैं. सभी बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के सियांकेल गांव के रहने वाले हैं. इस मामले में मृतक की बाटी और भतीजे ने मिलकर इसकी सूचना पुलिस को दी. 


ये भी पढ़ें-MP Crime News: मानवता हुई शर्मसार! पिता बेटी के साथ लगातार करता रहा दुष्कर्म, बड़े भाई से बयां किया दुख तो उसने भी मिटाई हवस


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों शवों को जंगल से बरामद किया है. बता दें घटना स्थल पर तीनों शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिले हैं. तीनों शव के ऊपर एक भी कपड़ा नहीं था. शव के सिर और गर्दन में धारदार हथियार से काटे जाने का निशान भी था. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement