Advertisement

मेले में अविमुक्तेश्वरानंद को बैन करने की भी चेतावनी, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई, प्रयागराज- माघ मेले में स्नान को लेकर विवाद तेज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से 24 घंटे में जवाब मांगा, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई | गणतंत्र दिवस से पहले अखनूर सेक्टर में तलाशी, अखनूर में पुलिस लोगों के दस्तावेज भी जांच रही, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर से बड़ी खबर | हिंदू पक्ष ने नमाज पर रोक की मांग की है, बसंत पंचमी के दिन जुमे की नमाज पर सुनवाई | धार की भोजशाला पर SC में आज सुनवाई | यूपी- संभल के बीमा धोखाधड़ी मामले में एक्शन, बीमा माफिया सचिन और गौरव की संपत्ति कुर्क

Jharkhand: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साहू हुआ ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान एनकाउंटर

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर आमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. रायपुर से रांची लाते समय उसने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की जिसके बाद फायरिंग के दौरान वो मारा गया.

Latest News
Jharkhand: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साहू हुआ ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान एनकाउंटर
Add DNA as a Preferred Source

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. जानकारी के मुताबिक, अमन साहू को रायपुर से रांची लाया जा रहा था, इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पालूम जिल के पास गोलीबारी के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई. बता दें कि अमन साहू पिछले तीन महीने से रायपुर के जेल में बंद था. रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी पर हुए हमले और हजारीबाग में एनटीपीसी डीजीएम के मर्डर मामले में पूछताछ करने अमन साहू को रांची लाया जा रहा था.

क्या है पूरा मामला 

रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर से रांची के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को गोली लगने से उसकी मौत हो गई. इस दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर मिली है. 

ये भी पढ़ें-MP News: शादी का झांसा देकर महिला टीचर से रेप, विरोध करने पर वायरल किए फोटो और Video

जानकारी के अनुसार अमन साव गिरोह के सदस्यों ने चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढ़ा में पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया. इस घटना में पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद अमन साव पुलिस जवान का हथियार छीनकर भागने लगा, लेकिन वो इस प्रयास में सफल नहीं हो सका. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement