Advertisement

Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन पर बरसे शिवराज, 'भाभी का रोज हो रहा अपमान और देवर मुंह में दमी जमाए हैं'

Shivraj Singh Chouhan Slams Hemant Soren: झारखंड चुनाव में अब प्रदेश की राजनीति के साथ घरेलू राजनीति भी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. 

Latest News
Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन पर बरसे शिवराज, 'भाभी का रोज हो रहा अपमान और देवर मुंह में दमी जमाए हैं'

भाभी सीता के बहाने देवर हेमंत पर शिवराज का निशाना

Add DNA as a Preferred Source

झारखंड चुनाव (Jharkhand Elections 2024) में बीजेपी और इंडिया अलायंस (INDIA Alliance) के घटक दलों के बीच जुबानी जंग का दौर चल रहा है. इस बीच प्रदेश की राजनीति के साथ पारिवारिक मतभेद भी खुलकर सामने आने लगे हैं. बीजेपी नेता सीता सोरेन (Sita Soren) पर इरफान अंसारी की टिप्पणियों के बहाने बीजेपी सीएम हेमंत सोरेन को घेर रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंसारी की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, 'भाभी का रोज अपमान हो रहा है और देवर मुंह में दही जमाए बैठे हैं.'

हेमंत सोरेन पर बरसे शिवराज सिंह चौहान 
झारखंड में चुनाव प्रचार (Jharkhand Election) के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं. यहं झारखंड में उनकी दुकान इरफान अंसारी चला रहे हैं, जो हमारी बहन-बेटियों का अपमान करते हैं. हमारी बहन सीता सोरेन का उन्होंने अपमान किया है. सीता जी शिबू सोरेन की बहू हैं, दुर्गा सोरेन जी की पत्नी और हेमंत सोरेन की भाभी हैं. हमारे यहां भाभी को मां का दर्जा दिया जाता है. हेमंत सोरेन के सामने उनकी भाभी का अपमान हो रहा है, लेकिन वह मुंह में दही जमाए बैठे हैं.'


यह भी पढ़ें: Waynad में Rahul Gandhi का नाम ले इमोशनल हो गईं Priyanka Gandhi  


इरफान अंसारी ने की थी विवादित टिप्पणी
बता दें कि जामताड़ा सीट से सीता सोरेन बीजेपी की और इरफान अंसारी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं. अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान उन्होंने सीता सोरेन के लिए विवादित टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता रोने लगी थीं. प्रदेश की राजनीति में इस वक्त यह बड़ा मुद्दा बन गया है. सीता सोरेन ने इससे पहले बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. वह हेमंत सोरेन के दिवंगत बड़े भाई दुर्गा सोरेन की विधवा हैं.  


यह भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, 'भाई का फोन उठाया...' 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement