Advertisement

Jharkhand: लवर के साथ रचा खूनी खेल, 2 महीने बाद पुलिस ने यूं सुलझाई हत्या की गुत्थी  

Jharkhand Crime News: झाऱखंड सरायकेला खां में शाहदेव महतो हत्याकांड की शहर में कुछ दिनों से काफी चर्चा थी. हर कोई इस हत्या पर हैरान था लेकिन अब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है. महतो का मर्डर पत्नी सुलेखा ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था. 

Jharkhand: लवर के साथ रचा खूनी खेल, 2 महीने बाद पुलिस ने यूं सुलझाई हत्या की गुत्थी  

Jharkhand Murder Case

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: झारखंड (Jharkhand) के सराय केला खां में हत्या के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझ गई है. कुछ दिन पहले इलाके के शाहदेव महतो की लाश गांव की सीमा पर मिली थी. दो अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी जिसके बाद घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान था. मामले की तफ्तीश में मृतक की पत्नी बार-बार बयान बदल रही थी जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने आखिरकार अपना अपराध कबूल कर लिया. पत्नी के अवैध संबंध की वजह से हत्याकांड अंजाम दिया गया था. महतो अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था और इस संबंध को खत्म करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था.

बार-बार बयान बदलने से पुलिस को हुआ शक 
बता दें कि इस हत्याकांड की जांच में झारखंड पुलिस को खासी मशक्कत हुई क्योंकि घटना 20 जून की थी और तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस कोई निश्चित सुराग तक पहुंच नहीं पा रही थी. हालांकि जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों का शक पत्नी सुलेखा पर गया क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रही थी. पूछताछ और जांच में पता चला कि सुलेखा का प्रेम संबंध जयसेन कुंभकार नाम के एक युवक से था. दोनों के रिश्ते के बारे में मृतक को पता चल गया था और वह इस संबंध को खत्म करने के लिए दबाव बना रहा था. 

यह भी पढ़ें: CM शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में मुंह से आग जला रहा था कलाकार, हो गई मौत  

हालांकि बार-बार मना करने के बाद भी आरोपी ने रिश्ता खत्म नहीं किया और लवर के साथ मिलकर पति को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. इसके लिए 2 कॉन्ट्रैक्ट किलर को 30,000 रुपये दिए और दोनों ने शाहदेव महतो को गोली मार दी. पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले मेघनाथ मुखी और अशोक लायक को ढूंढ़ रही है. पुलिस ने कहा कि हत्या के बाद आरोपी सुलेखा ने गुमराह करने की काफी कोशिश की लेकिन अंत में वह अपने ही बुने जाल में फंस गई. 

यह भी पढ़ें: काला नमक बनाने का वीडियो वायरल, देखें कैसे बनता है एक चुटकी नमक  

आरोपी ने बताई हत्या अंजाम देने की कहानी 
पुलिस ने बताया कि सुलेखा ने अपने बयान में हत्या की बात कबूली है. इसमें उसका प्रेमी भी शामिल था. उसने बताया कि उसके अवैध संबंध की वजह से दोनों के बीच झगड़े होते थे और अक्सर महतो उसके साथ मारपीट करता था. वह किसी भी तरह से अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी और इसलिए उसने हत्या की साजिश रची. हत्या की गुत्थी सुलझने के बाद मृतक का परिवार सदमे में है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुलेखा ने यह अपराध अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement