Advertisement

Champai Soren के आरोपों पर बोले CM Hemant Soren, 'पैसा ऐसी चीज है कि...'

Hemant Soren On Champai Soren: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलों और अपमान करने के आरोपों पर सीएम हेमंत सोरेन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. 

Latest News
Champai Soren के आरोपों पर बोले CM Hemant Soren, 'पैसा ऐसी चीज है कि...'

चंपई सोरेन के आरोपों पर CM हेमंत सोरेन ने दिया जवाब

Add DNA as a Preferred Source

झारखंड की राजनीति (Jharkhand Politics) में बड़ा बवाल आने की आशंका है. चंपई सोरेन ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है और जेएमएम (JMM) लीडर और सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सोरेन परिवार के बेहद खास रहे चंपई सोरेन ने फिलहाल बीजेपी में जाने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन स्पष्ट कर दिया है कि वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम पर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर ही आरोप मढ़ दिए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार के लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है. पार्टियों को तोड़ रही है.

BJP पर लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप 
चंपई सोरेन के आरोपों पर सीधे तौर पर कुछ कहने के बजाय हेमंत सोरेन ने इसके लिए बीजेपी पर ठीकरा फोड़ दिया है. उन्होंने कहा, 'बीजेपी पार्टियों को तोड़ने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग का सहारा ले रही है. समाज और देश बांटने की बात छोड़िए, ये लोग तो परिवार और पार्टियों को लड़ाने में लगी हैं. पैसा ऐसी चीज है जिसके दम पर ये विधायकों को खरीदने में जुटी है.' हेमंत सोरेन ने अपने भाषण में चंपई सोरेन के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और न ही सीधे तौर पर उनका नाम लिया है. 


यह भी पढ़ें: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से श्रद्धालु की मौत, भारी भीड़ के चलते अव्यवस्थाओं की खुली पोल


चाचा-भतीजे के बीच दूर होंगी दूरियां 
चंपई सोरेन के आरोपों पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा है. इस साल के आखिरी में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चंपई सोरेन गुरुजी शिबू सोरेन के दौर से पार्टी के साथ रहे हैं और हेमंत और उनके परिवार के साथ उनके गहरे संबंध रहे हैं. हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया को देखते हुए ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह उन्हें मनाने की कोशिश कर सकते हैं. 

बता दें कि रविवार को अचानक ही चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पार्टी में अपमानित किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अपमान झेलने की एक सीमा होती है और अब उनके पास सभी विकल्प खुले हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक बीजेपी में जाने की पुष्टि नहीं की है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement