Advertisement

Jharkhand Election 2024: झारखंड में भी टूटेगा INDIA गठबंधन? कम सीटें मिलने से तेजस्वी यादव नाराज

Jharkhand Election 2024 INDIA Alliance: झारखंड में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. कम सीटें मिलने की वजह से तेजस्वी यादव नाराज बताए जा रहे हैं.

Latest News
Jharkhand Election 2024: झारखंड में भी टूटेगा INDIA गठबंधन? कम सीटें मिलने से तेजस्वी यादव नाराज

झारखंड में कम सीटें मिलने से नाराज हैं तेजस्वी यादव?

Add DNA as a Preferred Source

झारखंड में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. हालांकि, प्रदेश में (Jharkhand Election 2024) सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में नाराजगी की खबरें आ रही हैं. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आरजेडी (RJD) को कम सीटें मिलने की वजह से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) नाराज हैं. कहा तो यहां तक जा रहा है कि अगर सीट शेयरिंग में आरजेडी को सही संख्या नहीं दी जाती है, तो गठबंधन टूट भी सकता है. 

कम सीटें मिलने से नाराज हैं तेजस्वी यादव? 
झारखंड में सीट शेयरिंग (Jharkhand Election) का फॉर्मूल स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों में से 70 पर कांग्रेस और जेएमएम अपने उम्मीदवार उतारेगी. बची हुई 11 सीटें दूसरे सहयोगियों को दी जाएंगी. 11 सीटों में लेफ्ट पार्टियों के साथ आरजेडी को समायोजित करने का यह फैसला तेजस्वी यादव को नागावार गुजरा है. सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा था कि यह एकतरफा ऐलान है. हमें इससे ज्यादा की उम्मीद थी. 


यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi होने चाहिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टारगेट, इस एक्टर ने कर दी यह मांग  


झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए वोटिंग 13 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आरजेडी दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है. दूसरी ओर कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि गठबंधन में टूट की खबरें निराधार हैं और विपक्षियों की उड़ाई अफवाह है. हम सभी मुद्दे आपसी विचार-विमर्श से सुलझा रहे हैं. 


यह भी पढ़ें: धौलपुर में बड़ा सड़क हादसा,  टेंपो और बस की जोरदार टक्कर में 12 लोगों की मौत


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement