भारत
मणिपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. इम्फाल में लगे सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिससे दो की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हैं.
मणिपुर के राजधानी इम्फाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में स्थित सीआरपीएफ कैंप में गुरुवार को रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर एक जवान ने गोलीबारी कर दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 120वीं बटालियन के हवलदार संजय कुमार अचानक अपने साथियों पर हमला कर दिया. इस अंधाधुंध गोलीबारी में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई वही कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.
धुंआधार बरसा दी गोलियां
इनता ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान संजय कुमार ने खुद को गोली मार ली. इस घटना के बाद से पूरे कैंप में सनसनी फैल गई और सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए. आधिकारियों ने तुरंत घटनी की जांच पड़ताल करने के आदेश दे दिए. इस गोलीबारी में कुल 8 जवान घायल हुए हैं. इन सभी को तत्काल इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
कैंप में बढ़ा दी गई सुरक्षा
वहीं जो दो जवान शहीद हुए है उनमें से एक एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है. दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस घटना की असली वजह सामने नहीं आई है. घटना के तुरंत बाद कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जवानों से पूछताछ की जा रही है. आधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि जवान आखिर ये कदम क्यों उठाया, पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि ये जवान किसी मानसिक तनाव या अन्य किसी व्यक्तिगत समस्या से तो नहीं जूझ रहा था.
संबित पात्रा को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा
वहीं भाजपा नेता संबित पात्रा इस समय मणिपुर के दौरे पर है. इस घटना के बाद खूफियां एजेंसी के द्वारा मिली रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि संबित पात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई है. फिलहाल उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. हांलाकि ये सुरक्षा तब तक रहेगी जब तक कि वह मणिपुर के दौरे पर हैं. मणिपुर यात्रा के दौरान संबित पात्रा ने बीजेपी विधायकों के साथ बैठक भी की है. इतना ही उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से बुधवार 12 फरबरी 205 को 24 घंटे के भीतर 2 बार मुलाकात की है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.