Advertisement

Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सब इंस्पेक्टर को घर में घुसकर मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी

Pulwama: कश्मीर में पिछले एक महीने में आतंकियों ने ऐसी कई हत्याओं को अंजाम दिया है. सब इंस्पेक्टर को घर में घुसकर गोली मारी गई है. 

Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सब इंस्पेक्टर को घर में घुसकर मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Encounter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकियों ने एक और हत्या को अंजाम दिया है. पुलवामा जिले के पंपोर (Pampore) में आतंकियों ने एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आतंकियों ने घर में घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. पूरे इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन जारी है.

Farooq

जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर का शव उनके पैतृक गांव संबूरा में धान के खेत में देखा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सब इंस्पेक्टर की पहचान फारूक अहमद मीर पुत्र अब्दुल गनी मीर के रूप में हुई है. यह लेथपोरा पंपोर में 23 बटालियन आईआरपी में ओएसआई के रूप में तैनात थे. आतंकियों ने फारूक को दिल के पास गोली मारी है. 

बता दें कि दो दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था. इसमें एक जवान जख्मी हो गया था. पड़शाही बाग इलाके में हुई घटना में हेड कांस्टेबल अहमदुल्ला घायल हो गए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement