Advertisement

Jammu Kashmir में चुनाव से पहले एक और बड़ा बदलाव, पाकिस्तानी शरणार्थियों समेत 15 जातियों को भी मिलेगा आरक्षण

Jammu Kashmir Reservation: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक आदेश जारी करके आरक्षण में बदलाव कर दिया है.

Jammu Kashmir में चुनाव से पहले एक और बड़ा बदलाव, पाकिस्तानी शरणार्थियों समेत 15 जातियों को भी मिलेगा आरक्षण

LG मनोज सिन्हा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद से कई बदलाव हो चुके हैं. नए सिरे से परिसीमन हो गया है. वोटर लिस्ट में भी काफी अंतर आ गया है. अब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने एक आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, 15 नई जातियों को आरक्षण सूची (Jammu Kashmir Reservation List) में शामिल किया गया है. इन 15 जातियों में पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थी, जाट और गोरखा भी शामिल हैं. अभी तक कुल 27 जातियों को आरक्षण मिल रहा था लेकिन अब कुल 42 जातियों के लोगों को आरक्षण दिया जाएगा.

जिन नई जातियों को आरक्षण सूची में शामिल किया गया है, वे इस प्रकार हैं- वाघे, घिरथ/भाटी/चांग, जाट, सैनी, मरकाबन/पोनीवाला, सोची, हिंदू वाल्मीकि से ईसाई बने लोग, सुनार, तीली, पीमा (कौरव), बोजरू, गोरकन, गोरखा, पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थी और आचार्य.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने किया रोजगार मेला का उद्घाटन, 75,000 युवाओं को दिए जॉइनिंग लेटर

पिछड़ा वर्ग आयोग की सलाह के बाद हुआ फैसला
आदेश के मुताबिक, उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग आयोग की सलाह के बाद, जम्मू-कश्मीर आरक्षण कानून, 2004 की धारा2 के क्लॉज (o) के मुताबिक, इन जातियों को आरक्षण सूची में शामिल करने का फैसला किया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर आरक्षण नियम, 2005 में जहां कहीं भी 'पहाड़ी बोलने वाले लोग' लिखा गया है, उसे अब 'Pahari Ethnic People' यानी पहाड़ी नस्ल या पहाड़ी मूल के लोग कहा जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement