Advertisement

माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर बड़ा हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मार्म पर भूस्खलन की घटना सामने आई है. इस हादसे में अभी तक 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई हैं. वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Latest News
माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर बड़ा हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
Add DNA as a Preferred Source

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मार्म पर बड़ा हादसा सामने आया है. यहां पर पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन की घटना हुई है. इस घटना में 3  श्रद्धालुओं की मौत हो गई हैं. वहीं कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है. 

घटना के जानकारी लगते ही माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है. श्राइन बोर्ड की टीम के साथ मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि ये घटना खराब मौसम की वजह से हुई. इस इलाके में पिछले कुछ घंटो से लगातार बारिश भी जारी है. 

दरअसल बीते 20 दिनों के अंदर यहां भूस्खलन की ये दूसरी घटना है. इससे पहले 15 अगस्त को दक्षिणी देवरी के पास श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ था,  यह घटना क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच घटी थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था.

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement