Advertisement

Doda Encounter: सुरक्षा बलों ने घेरे 3 आतंकी, मुठभेड़ जारी, Kathua Terror Attack में भी मिले खास सबूत

Jammu-Kashmir Encounter News: डोडा में भारतीय सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई. इलाके में 3-4 आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली है.

Latest News
Doda Encounter: सुरक्षा बलों ने घेरे 3 आतंकी, मुठभेड़ जारी, Kathua Terror Attack में भी मिले खास सबूत

 Doda Encounter News

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई. अधिकारियों ने बताया कि 11-12 जून को हुए दोहरे आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CISF) सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार इलाके में 3 से 4 आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिली है. सुरक्षाबलों का अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

सेना ने चारों तरफ से की घेराबंदी
कठुआ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के बाद बुधवार को डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. सुरक्षाबलों ने जंगल में घेराबंदी कर ली है. आतंकियों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है. एजेंसियों को घने जंगल में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी शुरू कर दी थी. 


ये भी पढ़ें-Agra Lucknow Expressway पर भीषण हादसे में 18 की मौत, टैंकर से भिड़ी बिहार से दिल्ली आ रही बस


 

पहले भी हुआ हमला
जम्मू डिविजन के डोडा में यह एक महीने में चौथा एनकाउंटर है. यहां 12 जून को दो आतंकी हमले हुए थे. इसके बाद 26 जून को एक हमला हुआ था. बता दें कि, 8 जुलाई को आतंकियों ने कठुआ जिले में सेना के वाहन पर हमला किया था, जिसमें जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हुए थे, साथ ही 5 जवान घायल भी हुए थे. आतंकियों की तलाशी के लिए ऑपरेशन जारी है. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement