Advertisement

J&K के DG जेल हेमंत लोहिया की घर में ही बोतल से गला रेतकर हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

Jammu Kashmir DG Jail Murder: जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया अपने ही घर में मृत पाए गए हैं. उनका नौकर फरार बताया जा रहा है.  

J&K के DG जेल हेमंत लोहिया की घर में ही बोतल से गला रेतकर हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दौरे के बीच जम्मू-कश्मीर में देर रात बड़ी घटना सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया (Hemant Lohia) की उनके घर में ही केचप की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी गई. वह घर में लहूलुहान हालत में पाए गए थे. घटना के बाद से उनका नौकर फरार बताया जा रहा है. पुलिस को फिलहाल उसी पर शक है. डीजी जेल की हत्या के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. क्राइम ब्रांच के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. घटना की जांच की जा रही है. आतंकी संगठन TRF ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली है.

दोस्त के घर रह रहे थे 
जानकारी के मुताबिक हेमंत लोहिया के घर कुछ काम चल रहा था जिसके कारण वह जम्मू में अपने दोस्त राजीव खजुरिया के घर परिवार के साथ रह रहे थे. यहीं पर उनकी हत्या की गई. रिपोर्ट के मुताबिक 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया (Hemant Lohia) को 2 महीने पहले ही इस पद पर नियुक्ति मिली थी. वह मूल रूप से असम से निवासी थे. पुलिस ने हत्या के बाद फरार हुए नौकर की तलाश में कई टीमें लगा ही हैं.  

ये भी पढ़ेंः Train Time Table: रेलवे ने दी गुड न्यूज! 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बढ़ी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बता दें कि सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह भी दिन के जम्मूक-कश्मीर दौरे पर पहुंचे थे. इसी बीच डीजी जेल की हत्या से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. गृहमंत्री के दौरे के बीच इतनी बड़ी वारदात का होना कहीं न कहीं सुरक्षा पर सवाल उठाती है. बता दें कि अमित शाह आज अपने दौरे के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे. अमित शाह जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति और अगले कुछ महीनों में होने वाले निवेशों को लेकर भी अधिकारियों से बात करेंगे. उनके दौरे में प्रदेश के लिए करोड़ों रुपये की कई परियोजनाओं की घोषणा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement