Advertisement

Jammu and Kashmir Elections 2024: संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के भाई की चुनाव में एंट्री, कश्मीर की इस सीट से भरा नामांकन

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा. सोपोर सीट से अफजल गुरु के भाई एजाज गुरु चुनावी मैदान में उतरे हैं.

Latest News
Jammu and Kashmir Elections 2024: संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के भाई की चुनाव में एंट्री, कश्मीर की इस सीट से भरा नामांकन

Afzal Guru brother Aijaz Guru

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. जहां एक तरफ पीडीपी, एनसी-कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है. वहीं अब निर्दलीय भी मैदान में कूद रहे हैं.संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के भाई एजाज गुरु की भी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में एंट्री हो गई है. एजाज ने सोपोर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है.

बारामूला के देलिना इलाके के निवासी एजाज गुरु ने पर्चा दाखिल करने के अंतिम दिन उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर से अपना नॉमिनेशन किया. नामांकन दाखिल करने के बाद एजाज गुरु ने कहा कि सभी कश्मीरियों की तरह वह भी 35 साल से कष्ट झेल रहे है हैं, इसीलिए वह चुनावी मैदान में उतरे हैं. 

58 साल के एजाज गुरु पशुपालन विभाग में काम कर चुके हैं. वह 2014 में इस विभाग से वीआरएस ले चुके हैं. एजाज अब ठेकेदारी का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने भाई के नाम पर वोट नहीं मांगेंगे. उनकी विचारधारा अलग है. एजाज ने कहा कि कश्मीर के लोगों को हर राजनेता ने धोखा दिया है. वहीं यहां के लोगों की समस्या समझ सकते हैं.

देवेंद्र राणा ने भी किया नॉमिनेशन
बीजेपी वरिष्ठ नेता देवेंद्र राणा ने भी नगरोटा विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वह दूसरी बार जम्मू जिले के नगरोटा से चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी राम माधव की मौजूदगी में राणा ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रोड शो किया. 

उन्होंने कहा, ‘आज मैंने नामांकन पत्र दाखिल किया. लोग मेरा पूरा समर्थन कर रहे हैं। हम सरकार बनाएंगे.’ ठाकुर ने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासन में जम्मू-कश्मीर के विकास के सफर को जारी रखेगी. सोपोर में तीसरे चरण के तहत 1 अक्टूबर को मतदान होगा. जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement