Advertisement

J-K Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण की 40 सीटों पर वोटिंग शुरू, गुलाम नबी आजाद ने भी डाला वोट

जम्मू-कश्मीर में तीसरे फेज की वोटिंग शुरू हो चुकी है. ये मतदान 40 सीटों पर हो रहा है.

Latest News
J-K Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण की 40 सीटों पर वोटिंग शुरू, गुलाम नबी आजाद ने भी डाला वोट
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर में आज यानी 1 अक्टूबर को तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. इस फेज में 39.18 लाख मतदाता 45 सीटों पर वोट डालेंगे. आज 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा. ये मतदान 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. बता दें, गुलाम नबी आजाद, गांधी नगर (बहु विधानसभा सीट) में अपना वोट डाल चुके हैं.  

 

तीसरे फेज की वोटिंग 

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के मतदाताओं के लिए 5,030 मतदान केंद्र बनाए हैं. कश्मीरी विस्थापित वोटर्स के लिए भी अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 11 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और आखिरी दौर का मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आगे आएं और अपना वोट जरूर डालें. मुझे विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के अलावा नारीशक्ति की मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement