Advertisement

Jammu Kashmir: ड्रोन, हथियार और लश्कर के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, सुरक्षाबलों ने घाटी में सिकोड़ दिए आतंकियों के पांव!

Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर में एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. सुरक्षाबल और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अलग-अलग 7 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. ये आतंकी पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे थे.

Jammu Kashmir: ड्रोन, हथियार और लश्कर के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, सुरक्षाबलों ने घाटी में सिकोड़ दिए आतंकियों के पांव!

जम्मू और कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने जम्मू और रजौरी (Rajouri) जिलों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन के 7 सदस्यों को पकड़ा है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन मॉड्यूलों का भंडाफोड़ होने के बाद जम्मू में आतंकवाद के ज्यादातर मामलों को सुलझा लिया गया है. 

जम्मू संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मुकेश सिंह (Mukesh Singh) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने लश्कर के तीन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जो सीमा पार से मिले रहे निर्देशों पर चल रहे थे. आतंकी नेटवर्क के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इससे जम्मू में लश्कर को झटका लगा है.

Territorial Army ने निकाली चीन की मंदारिन भाषा जानने वालों की भर्ती, जानिए क्या है भारत का प्लान

कहां-कहां से पकड़े गए आतंकी?

पुलिस ने रजौरी जिले में दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और लश्कर-ए-तैयबा के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जम्मू जिले में एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और लश्कर-ए-तैयबा के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. 

छापेमारी में AK-47 बरामद, कई अन्य हथियार भी जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से 2 एके राइफल, 6 पिस्तौल, 3 साइलेंसर, 8 ग्रेनेड, 3 यूबीजीएल, पिस्तौल की 6 मैगजीन, एके राइफल की छह मैगजीन, 120 कारतूस सहित बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं. 

Sri Lanka की मदद के लिए राजीव गांधी ने भेजी थी सेना, इसी फैसले ने ले ली उनकी जान

2 साल से एक्टिव थे आंतकी 

पुलिस के मुताबिक जम्मू में लश्कर का यह मॉड्यूल शहर के खटीका तालाब इलाके में दो साल से अधिक समय से सक्रिय था. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराए जा रहे हथियारों और विस्फोटकों को जुटाता था.

Indian Army की वर्दी की नकल वाले कपड़े बेचना होगा अपराध, दुकानदारों को हो सकती है जेल

फैसल मुनीर के नाम पर ऑपरेट हो रहा था रैकेट

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा है कि टेरर रैकेट का संचालन फैसल मुनीर कर रहा था जो खटीका तालाब इलाके का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि मुनीर को लश्कर आतंकी बशीर डोडा निर्देश देता था जो फिलहाल पाकिस्तान में है जबकि अन्य आतंकी का कोड नाम अलबर्ट था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement