Advertisement

उमर अब्दुल्ला दूसरी बार बने जम्मू-कश्मीर के सीएम, कांग्रेस नहीं बनी सरकार का हिस्सा

जम्मू-कश्मीर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शपथ ली है. उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है. इन मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं.

Latest News
उमर अब्दुल्ला दूसरी बार बने जम्मू-कश्मीर के सीएम, कांग्रेस नहीं बनी सरकार का हिस्सा

omar Abdullah oath

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन हो चुका है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. वह दूसरी बार प्रदेश के सीएम बने हैं. बता दें कि उमर अब्दुल्ला 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने हैं.

इससे पहले उमर अबदु्ल्ला 5 जनवरी, 2009 और 8 जनवरी, 2015 के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे. उमर अब्दुल्ला को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई. कहा जा रहा है उपराज्यपाल सिर्फ 5 चुने हुए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.

उमर अबदुल्ला की सरकार में 5 मंत्रियों ने शपथ ली है. इनके नाम शामिल आ गए हैं. 

जावेद डार- रफियाबाद
सकीना इट्टू- डीएच पोरा
जावेद राणा- मेंढर
सुरेंद्र चौधरी- नौशेरा और 
सतीश शर्मा- छंब   


ये भी पढ़ें-Yogi Adityanath की राह चले Pushkar Dhami, Uttarakhand में आई ये एडवाइजरी


ये नेता हुए शामिल
इस शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी (सपा) सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और सीपीआई के डी राजा सहित अन्य लोग शामिल हुए हैं.  

सरकार का हिस्सा नहीं होगी कांग्रेस
इसी बीच ठीक उनके शपथ ग्रहण सामारोह से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया था. कांग्रेस ने कहा है कि अब वह जम्मू-कश्मीर सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी, बल्कि बाहर से सरकार का सपोर्ट करेंगी. फैसले की वजह बताते हुए कहा है कि कांग्रेस की लोकल इकाई चाहती थी कि सरकार में कांग्रेस पार्टी शामिल हो, लेकिन कांग्रेस हाई कमान राज्य में पार्टी की परफॉर्मेंस से नाराज था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement