Advertisement

Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना के 3 जवान घायल

Kulgam Encounter News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं. 

Latest News
Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना के 3 जवान घायल

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Add DNA as a Preferred Source

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Kulgam Encounter) जारी है. भारतीय सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से चल रहे संघर्ष में सेना के 3 जवानों के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सुरक्षाबलों ने चारों ओर से इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है. सूत्रों का कहना है कि 3-4 आतंकी इलाके के एक घर में छुपे हुए हैं. 

पूरे इलाके की गई है घेराबंदी 
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह से ऑपरेशन जारी है. कुलगाम के आदिगाम इलाके में भारतीय सेना (Indian Army) के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की थी. इसमें पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया है. गोलीबारी में सेना के 3 जवान भी जख्मी हुए हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सेना का ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar के पति और SP लीडर फहाद अहमद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव


3-4 आतंकियों के छुपे होने की जानकारी 
भारतीय सेना ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 3-4 आतंकी पेड़ों के बीच बने इलाके में छुपे हुए हैं और लगातार गोलीबारी कर रहे हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार सेना और सुरक्षाबल मिलकर ऑपरेशन अंजाम दे रहे हैं. इससे पहले कठुआ और पुंछ में भी इसी महीने सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें कई आतंकी भी ढेर हुए थे. 


यह भी पढ़ें: Delhi Suicide Case: 4 बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी, दिल्ली में आत्महत्या का दर्दनाक केस 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement