Advertisement

Satyapal Malik Networth: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये, जानें कितनी नेटवर्थ के थे मालिक

सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल थे. इससे पहले वे मेघायल के भी राज्यपाल रह चुके हैं. अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने कई बड़े उतार चढ़ाव देखे... 

Latest News
Satyapal Malik Networth: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये, जानें कितनी नेटवर्थ के थे मालिक
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया. उनका 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पूर्व राज्यसभा सदस्य को हाल ही में नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. यहां मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. इसी के साथ एक बड़े राजनेता का अंत हो गया. मलिक एक दशक पूर्व 1970 में विधायक बने थे. यही से उनके करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद उन्होंने कई राजनीतिक पार्टियां बदलने के साथ ही प्रमुख पदों पर रहे. आइए जानते हैं उनका राजनीतिक करियर से लेकर कितनी संपत्ति के थे मालिक...

जम्मू कश्मीर के थे पूर्व राज्यपाल

सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल थे. इससे पहले वे मेघायल के भी राज्यपाल रह चुके हैं. अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने कई बड़े उतार चढ़ाव देखे. इसके साथ ही बड़े पदों पर काम किया.

सत्यपाल मलिक इतनी संपत्ति के थे मालिक

सत्यपाल मलिक की कुल नेटवर्थ करोड़ों में हैं. हालांकि उन्होंने अपनी आखिरी नेटवर्थ का ब्योरा 2004 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने पर दिया था. सत्यपाल मलिक ने 2004 में बागपत सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस चुनाव में चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने पास कुल 76 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी थी. साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 3 लाख रुपये कर्ज था. 

खाते में जमा थे 19 लाख रुपये

2004 में दिए अपने हलफनामे में बताया था कि उनके अकाउंट में करीब 19 लाख रुपये जमा थे. इसके अलावा बॉन्ड्स,डिबेंचर्स और शेयरों में करीब 2 लाख 10 हजार रुपये निवेश किए थे. वहीं गहनों की बात करें तो उनके पास करीब 180 ग्राम गोल्ड था. इसके अलावा 22 लाख रुपये की लच अचल संपत्ति थी, जिसकी कीमत अब करोड़ों में है. इसके अलावा सतपाल मलिक के पास कुल 21.2 एकड़ कृषियोग्य भूमि थी, जिसकी वैल्यू उस समय 13 लाख रुपये से ज्यादा दिखाई गई थी, जिसकी ​कीमत अब करोड़ों में पहुंच गई है. वहीं उनके पास करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement