Advertisement

भारी बारिश से आमेर किले की 200 फीट लंबी दीवार ढही, जयपुर का यूनेस्को धरोहर स्थल पर मंडराया खतरा

UNESCO heritage site in danger: जयपुर में लगातार हो रही बारिश ने ऐतिहासिक आमेर किले को भी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर निरीक्षण शुरू कर दिया.

Latest News
भारी बारिश से आमेर किले की 200 फीट लंबी दीवार ढही, जयपुर का यूनेस्को धरोहर स्थल पर मंडराया खतरा

आमेर किले की 200 फीट लंबी दीवार ढही

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी जयपुर में लगातार हो रही बारिश ने ऐतिहासिक आमेर किले को भी नुकसान पहुँचाया है. मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान किले की लगभग 200 फीट लंबी बाहरी दीवार अचानक ढह गई. दीवार का यह दृश्य लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि दीवार ढहते ही पानी के तेज़ बहाव में बह गई.

अच्छी खबर यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ . लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने हाथी की सवारी सेवा तुरंत रोक दी है. हाथी स्टैंड से आमेर महल तक जाने वाली सड़क की दीवार काफी कमजोर हो गई है. इसलिए यह सड़क हाथी की सवारी के लिए सुरक्षित नहीं है.

 

 
हादसे के बाद प्रशासन और विभाग ने कार्रवाई की 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुँची और इलाके को घेरकर निरीक्षण शुरू कर दिया . जानकारों का कहना है कि लगातार बारिश और मिट्टी में नमी ज़्यादा होने के कारण दीवार का संतुलन बिगड़ गया और वह ढह गई. फ़िलहाल, पुरातत्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है और जल्द ही इसकी मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा.

 

यूनेस्को विरासत स्थल पर संकट
गौरतलब है कि आमेर किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं. ऐसे समय में दीवार गिरने की घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि लगातार बदलते मौसम और भारी बारिश के बीच इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं ?

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी स

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement