Advertisement

Jaipur News : चंदा मागने के नाम पर घर में घुसे बदमाश, युवती ने खुद ही तिजोरी से गहने निकालकर दिए...

जयपुर से चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने युवती को हिप्नोटाइज गहने तिजोरी से निकलवा लिए. बदमाश चंदा मांगने के नाम पर घर में घुसे थे.

Latest News
Jaipur News : चंदा मागने के नाम पर घर में घुसे बदमाश, युवती ने खुद ही तिजोरी से गहने निकालकर दिए...

AI जनरेटेड तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

जयपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक घर में बदमाश चंदा मांगने के नाम पर घुसे और युवती को लूटकर ले गए. हैरानी की बात ये है कि युवती खुद ही तिजोरी से गहने निकालकर उन्हें देती रही. बताया जा रहा है कि 18 साल की युवती को हिप्नोटाइज करके दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक फ्लैट का दरवाजा बंद करके फरार हो गए. लड़की को 30 मिनट बाद होश आया तब उसने अपने पिता को सारी बात बताई. मामला महेश नगर थाना इलाके का बताया जा रहा है. 

आखिर मामला शुरू कैसे हुआ?
युवती के पिता श्रीवत्सन ने बताया कि वे स्वेज फार्म स्थित समृद्धि अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं. 24 अक्टूबर को दो युवक चंदा मांगने आए.  बेटी ने दोनों युवकों को 50 रुपए दिए. बाद में उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा.  पानीका गिलास घर में रखने के नाम पर अंदर घुसे. 


यह भी पढ़ें - Jaipur News: करवा चौथ पर दिल दहलाने वाली घटना, झगड़े में पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम


 

बदमाशों ने युवती से कहा कि बेटी तुम्हारे दादा और पापा की तबीयत खराब रहती है. इस पर युवती ने कहा-हां, दोनों की तबीयत खराब रहती है. बदमाश ने कहा कि तुम्हारे पास एक सोने की चैन है. बेटी ने कहा हां. ऐसे ही करके उसने अंगूठी, चैन और अन्य गहने निकलवा लिए. मेरी बेटी तिजोरी से निकालकर देती रही. उसे कुर्सी पर बैठाया और फ्लैट का दरवाजा बंद करके फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Advertisement
Advertisement

Advertisement