Advertisement

Jaipur News: सालों से नाबालिग बेटियों का रेप करता रहा पिता, सबकुछ जानकर भी क्यों खामोश रही मां? पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

जयपुर पुलिस ने कलयुगी पिता का भंडाफोड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. कथित तौर पर सालों से उसने अपनी दोनों बेटियों को अपने हवस का शिकार बनाया था. लेकिन बच्चियों की मां इतने सालों से खामोश रही.

Latest News
Jaipur News: सालों से नाबालिग बेटियों का रेप करता रहा पिता, सबकुछ जानकर भी क्यों खामोश रही मां? पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने नाबालिग बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वो अपनी वाबालिग बेटियों के साथ कई सालों से रेप करता आया है. हैरानी की बात ये है कि उसकी पत्नि ने भी ये सारी चीजें कई बार अपनी आंखों से देखी, अपने पति को बेटियों को नोंचते हुए देखा, लेकिन जब पेट में दर्द होने पर दोनों बच्चियों को उनकी मां डॉक्टर के पास लेकर पहुंची तब इसका भंडाफोड़ हो गया. बच्चियों से रेप की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर ने तुरंत एनजीओ से संपर्क किया और एनजीओ ने पुलिस बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी. 

पुलिस ने दी जानकारी 

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया के अनुसार एक सामाजिक संस्था द्वारा सूचना मिली कि अस्पताल में एक महिला अपनी बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण घटना के बारे में बताना चाहती है. इस दौरान महिला की जब काउंसलिंग हुई तो ये तथ्य सामने आया कि उसने पहले भी कई बार अपने पति को अपनी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखा था और संदिग्ध हालातों में पकड़ा था. उसके पति द्वारा सालों से उसकी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म किया जा रहा था. मासूम नाबालिग बच्चियां स्कूल में गुमसुम रहती थीं. बच्चियों को बार-बार पेट दर्द जैसी शिकायत रहती थी. ऐसे में उनकी मां उनको अस्पताल में दिखाने आयी थी.

ये भी पढ़ें-मेरठ हत्याकांड के बाद अब लुधियाना से सामने आया सनसनीखेज मामला, नीले ड्रम में मिली लाश, रस्सी से बंधा था गला और पैर

इसके बाद चित्रकूट थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने महिला और नाबालिग बच्चियों के साथ में दुष्कर्म की घटना के बारे में काउंसलिंग कर पूरी प्रक्रिया को गोपनीय कैमरे से रिकॉर्ड किया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि महिला समाज के भय और पति के डर से वो एफआईआर दर्ज नहीं करवाना चाहती थी. इसलिए एनजीओ की रिपोर्ट और काउंसलिंग से प्राप्त तथ्यों के अनुक्रम में दुष्कर्म से संबंधित तथ्य प्राप्त कर थानाधिकारी चित्रकूट द्वारा थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement