Advertisement

Jaipur Gas Tank Fire: जयपुर LPG टैंकर धमाके में 14 लोगों मौतें, 37 गाड़ियां खाक, जानें हादसे के बाद की अपडेट

Jaipur Gas Tank Fire: जयपुर अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, ऐसा कहा जा रहा है कि ये संख्या अभी और भी बढ़ सकती है. कई लोग अभी भी बुरी तरह से जख्मी है.

Latest News
Jaipur Gas Tank Fire: जयपुर LPG टैंकर धमाके में 14 लोगों मौतें, 37 गाड़ियां खाक, जानें हादसे के बाद की अपडेट

Jaipur Gas Tank Fire

Add DNA as a Preferred Source

Jaipur Gas Tank Fire: 20 दिसंबर शुक्रवार को जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक भयानक हादसा हुआ था. ये हादसा इतना भयानक था कि इसे भूल पाना किसी के लिए संभव नहीं है. हादसे में कई गाड़ियां, गोदाम, और दुकानें, पेट्रोल पंप चपेट में आ गए थे. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है और ये सिलसिला अभी जारी है. कई गंभीर लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के पास हुआ है. 

अभी तक 14 लोगों की गई जान
अभी तक इस हादसे में 14 लोग जान गंवा चुके हैं, वहीं 44 लोग बुरी तरह से झुलस गए है जिनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुल 37 गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं. ये गाड़िया इतनी जल गई है कि सिर्फ उनका लोहे का ढ़ांचा बचा हुआ है. इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है जो इसका एहसास दिलाती है कि ये कितना खतरनाक रहा होगा. 

भाग भी नहीं सके लोग
दरअसल शुक्रवार की सुबह अजमेर से जयपुर एक जा रहे एक ट्रक ने यूटर्न लेते समय एलपीजी टैंकर में टक्कर मार दी. भिंडत होने के बाद एलपीजी टैंकर से कैमिकल बाहर फैलने लगा और जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद जहां तक केमिकल फैल चुका था. वह पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया. पास खड़ी एक सवारियों से भरी बस में आग लग गई, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बस से बाहर निकले और जो नहीं निकल पाए वह वहीं पर आग में जल गए. 


यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने मार गिराए उत्तर कोरिया के 100 सैनिक, अब क्या एक्शन लेंगे किम जोंग उन?


सड़क के बीच से हटाया गया LPG टैंकर 
इस घटना के बाद कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी मौके पर पहुंचे और लगभग 15 घंटों तक घटनास्थल पर डटे रहे. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. एलपीजी से भरे टैंकर को भी बीच रोड से दूसरी जगह शिफ्ट करना बड़ी चुनौती थी, कलक्टर ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम तक पुहंचया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement