Advertisement

Jagdeep Dhankhad Resignation: नीतीश कुमार नहीं इनमें से कोई बनेगा अगला उपराष्ट्रपति, इस मुस्लिम नेता का नाम सबसे आगे

जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद नए उपराष्ट्रपति के नाम पर चर्चा तेज़ हो गई है. जानें इस पद की रेस में कौन से नाम हैं आगे...

Latest News
Jagdeep Dhankhad Resignation: नीतीश कुमार नहीं इनमें से कोई बनेगा अगला उपराष्ट्रपति, इस मुस्लिम नेता का नाम सबसे आगे

Vice President Post

Add DNA as a Preferred Source

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद नए उपराष्ट्रपति के नाम पर चर्चा तेज़ हो गई है. बिहार बीजेपी के नेताओं ने इस पद के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे बढ़ाया है. हालांकि, JDU ने नीतीश के उपराष्ट्रपति बनने की संभावना से इनकार किया है. इस पद के लिए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम सबसे आगे चल रहा है.

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देकर हलचल मचा दी है. अब सवाल उठ रहा है कि भारत के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे? बिहार बीजेपी के नेताओं ने नीतीश कुमार को देश का अगला उपराष्ट्रपति बनाने की मांग की थी. लेकिन जेडीयू ने ऐसी संभावना से इनकार किया है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी के यूके और मालदीव्स दौरे से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति के नाम पर फैसला किया जा सकता है. माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति बनने की रेस में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सबसे आगे चल रहे हैं. इस रेस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी शामिल है.

इन नामों पर हो रही चर्चा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. केंद्र सरकार में वह दो महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्हें उपराष्ट्रपति के तौर पर एक नई और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. जेपी नड्डा के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम की चर्चा भी उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रही है. राजनाथ सिंह 11 साल से केंद्रीय कैबिनेट में हैं. वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री रहे और फिलहाल देश के रक्षा मंत्री हैं. सियासी गलियारों में ये चर्चा भी तेज़ है कि राजनाथ सिंह को उपराष्ट्रपति बनाकर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्षा मंत्री बनाकर केंद्र में लाया जा सकता है.

आरिफ मोहम्मद खान का नाम चल रहा सबसे आगे

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे आगे चल रहा है. बिहार से पहले आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल रहे. वह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं. 80 के दशक में जब राजीव गांधी सरकार ने शाहबानो केस में नया कानून लागू किया था तब उस कानून के विरोध में आरिफ मोहम्मद खान ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. 

जगदीप धनखड़ ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की शाम को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला दिया था. हालांकि, उनके अचानक इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्ष ने दावा किया है कि जगदीप धनखड़ पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement