भारत
पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने कई श्रद्धालु घायल हो गए. भीड़ गजपति राजा के महल के पास बेकाबू हो गई थी. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई, जिसमें 40 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना श्री नहर, यानी राजा के महल के पास ‘पहाड़ी’ उत्सव के दौरान घटी, जब गजपति दिव्यसिंहदेव की पारंपरिक भागीदारी को देखने भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े.
प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया. इसी दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई और कई लोग संतुलन खोकर गिर पड़े. कई श्रद्धालु बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत पुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही है.
यह भी पढ़ें : Rath Yatra 2025: जगन्नाथ मंदिर के वो 5 रहस्यमयी चमत्कार, जो आज भी लोगों को कर देते हैं हैरान
साल 2024 में पुरी की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी. बताया गया कि दम घुटने से एक श्रद्धालु की जान चली गई थी. घटना तब हुई जब भगवान का रथ ग्रैंड रोड से गुजर रहा था. इस बार भी लाखों लोग रथ खींचने के लिए उमड़े. बलभद्र के रथ की रस्सी छूने की होड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे कई श्रद्धालु गिर पड़े और अफरातफरी का माहौल बन गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.