भारत
Jagannath Rath Yatra 2026 Traffic Advisory: दिल्ली में जगन्नाथ रथ यात्रा के कारण आज कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देखें, ताकि आप जाम से बच सकें.
Jagannath Rath Yatra 2026 Traffic Advisory: दिल्ली में आज 16 जुलाई 2026 को हौज खास से 48वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है. इस भव्य धार्मिक शोभायात्रा के आयोजन के कारण यात्रियों को जाम और परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है, ताकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यातायात सुचारू बना रहे. एडवाइजरी के अनुसार, श्री नीलाचल सेवा संघ, दिल्ली द्वारा आयोजित जगन्नाथ रथयात्रा आज दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक संपन्न होगा. इस वजह से अरविंदो मार्ग से जुड़े सभी रास्तों पर भयंकर जाम लगने की संभावना है. ऐसे में, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को अपनी योजना बनाकर चलनी होगी. चलिए हम आपको इस लेख में विस्तार से बताते हैं कि आज राजधानी दिल्ली के किन सड़कों पर जाम रहेगा और ट्रैफिक पुलिस की ओर से क्या एडवाइजरी जारी की गई है.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हौज खास क्षेत्र में और उसके आसपास के रास्तों पर दोपहर 02:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक यातायात को रेगुलेट किया जाएगा. इस दौरान औरबिंदो मार्ग के दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है, जो आईआईटी फ्लाईओवर (आउटर रिंग रोड) से एम्स फ्लाईओवर लूप (रिंग रोड) तक फैला है.

चौधरी दिलीप सिंह मार्ग
बलबीर सक्सेना मार्ग
चौधरी हुकुम चंद मार्ग
गौतम नगर रोड
कुल मिलाकर आपको, एमजी रोड और महरौली की ओर से एम्स व नई दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को औरबिंदो मार्ग से बचने की सलाह दी गई है.
अगर आप एमजी रोड और महरौली से एम्स या नई दिल्ली जाने वाले हैं तो आपको आउटर रिंग रोड पर आईआईटी फ्लाईओवर से अगस्त क्रांति मार्ग या जेबी टीटो मार्ग में चलकर अफ्रीका एवेन्यू रोड ले सकते हैं.
नई दिल्ली से गुरुग्राम जाने के लिए अरबिंदो मार्ग, एमजी रोड और महरौली होते हुए रिंग रोड लेकर अफ्रीका एवेन्यू रोड से जा सकते हैं.
यदि आप रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या अस्पताल की ओर जा रहे हैं, तो अतिरिक्त समय लेकर चलें और जाम से बचने के लिए डायवर्जन वाले रास्तों का पालन करें.
प्रभावित रूट पर जाने से बचें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें.
रथ यात्रा वाले इलाके, सड़क या आसपास के क्षेत्र में वाहन पार्क करने से बचें.
पर्सनल वाहन या पब्लिक अन्य रोडवेज से बचकर कोशिश करें कि मेट्रो से यात्रा करें.
वाहन चालक धैर्य बनाए रखें. चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
घर से निकलने से पहले रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें ताकि आप समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.
वाहन चालक दिल्ली में ट्रैवल से संबंधित पल-पल की अपडेट और मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 या अन्य सोशल मीडिया से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से