Advertisement

भारत विरोधी और पाकिस्तान के फेवर में नारे लगाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी अनोखी सजा

भारत विरोधी और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वाले युवक को कोर्ट ने बड़ी अनोखी शर्त पर जमानत दी है. भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था.

Latest News
भारत विरोधी और पाकिस्तान के फेवर में नारे लगाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी अनोखी सजा

Madhya Pradesh

Add DNA as a Preferred Source

भारत में रहकर भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने वाले आरोपी को भोपाल के एमपी हाईकोर्ट ने कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीके पालीवाल की एकल पीठ ने आरोपी को जिन शर्तों पर जमानत दी है वे चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आइए जानते है क्या है वे शर्तें.

भारत विरोधी लगाए नारे
दरअसल जिस ने पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं उसका नाम फैज़ल उर्फ फैजान है. फैज़ल उर्फ फैजान को एमपी हाई कोर्ट ने आरोपी को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए 21 बार भारत माता की जय का नारा लगाने की शर्त पर जमानत दी है. इसे जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा है कि वह महीने के पहले और आखिरी मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे के बीच थाने में उपस्थिति दर्ज कराकर निर्धारित शर्तों का पालन करेगा.


ये भी पढ़ें- आज नायब सैनी लेंगे CM पद की शपथ, PM समेत ये नेता रहेंगे मौजूद, जानें कौन होगा कैबिनेट में शामिल


भोपाल आयुक्त को सौंपी जिम्मेदारी
एमपी हाईकोर्ट ने निर्धारित शर्तों के परिपालन की जिम्मेदारी भोपाल के आयुक्त को सौंपी है. दरअसल, भोपाल के मिसरोद थाने में आरोपी फैज़ल उर्फ फैजान के खिलाफ धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे 17 मई 2024 को गिरफ्तार किया गया था. इस पर आरोप है कि इसने भारत विरोधी नारे लगाते हुए कई समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने की चाल चली है. 

वीडियो में हुआ सब कुछ साफ
फैजान का एक वीडियो भी सामने आया था इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फैजान भारतविरोधी नारे लगा रहा है और पाकिस्ताने के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा आरोपी के खिलाफ करीब 14 अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिससे यह साबित होता है की याचिकाकर्ता अपराधिक प्रवृत्ति का है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement