भारत
MP Crime News: जबलपुर के नवोदय स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है. खाना ना देने पर 8वीं के छात्र की डंडों से पिटाई कर दी गई.
डीएनए हिंदीः मध्य प्रदेश के जबलपुर में रैगिंग का मामला सामने आया है. यहां नवोदय विद्यालय (Navodaya College Jabalpur) में 11वीं के छात्रों से 8वीं के छात्र की डंडों से पिटाई कर दी है. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सीनियर्स को खाना देने से इनकार कर दिया था. पीड़त छात्र ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए 7 छात्रों को निलंबित कर दिया है.
खाना देने से किया था इनकार
पीड़ित छात्र का कहना है कि रात के समय सीनियर्स उके कमरे पर आए और उससे खाने पीने का सामान मांगने लगे. छात्र ने कहा कि उसके पास कुछ भी नहीं है. इतना सुनते ही सीनियर्स ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित छात्र का कहना है कि उससे एक साथी ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई. एक सीनियर ने तो खिड़की का टूटा कांच भी सिर पर मार दिया.
हो सकती है कार्रवाई
पीड़ित छात्र ने सुबह इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की. उसने अपने परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी. प्रिंसिपल ने इस मामले में 7 आरोपी छात्रों को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है. उनके परिजनों को भी स्कूल बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी गई. पुलिस और प्रशासन को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. आरोपी छात्रों पर क्या कार्रवाई की जाए इसे लेकर विचार किया जा रहा है. बता दें कि यब पहला मामला नहीं है जब स्कूल में रैगिंग का केस सामने आया हो. इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.