Advertisement

G-7 Summit: PM Modi के साथ इटली की पीएम मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, सोशल मीडिया पर छा गई यह दोस्ती

Italy PM Shares Selfie With PM: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की है. 5 सेकेंड का यह  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Latest News
G-7 Summit: PM Modi के साथ इटली की पीएम मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, सोशल मीडिया पर छा गई यह दोस्ती

पीएम मोदी के साथ इटली की पीएम की सेल्फी वायरल

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल इटली में हैं. यहां पीएम की खास बॉन्डिंग इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोडी के साथ देखने को मिली. इटली की पीएम ने एक सेल्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हेलो फ्रॉम द मेलोडी टीम...' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मंडी से सांसद कंगना रनौत ने भी यह वीडियो शेयर किया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सेल्फी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इससे पहले भी एक बार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी सेल्फी शेयर कर चुकी हैं. जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए जब वह भारत आई थीं तब भी उन्होंने पीएम के साथ तस्वीरें ली थीं. सोशल मीडिया पर उनकी सेल्फी वायरल हो रही है. सेल्फी के साथ 5 सेकेंड का वीडियो है. पीएम मोदी ने भी इसे शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत-इटली की दोस्ती लंबे समय तक बनी रहे.'

यह भी पढ़ें: Sunita Kejriwal से Arvind Kejriwal के बयान को लेकर Delhi High Court नाराज, दिया नोटिस


जी-7 समिट के दौरान भी वह अतिथियों को भारतीय अंदाज में नमस्ते करते नजर आई हैं. जी-20 समिट के दौरान पीएम की बॉन्डिंग दूसरे राष्ट्राध्यक्षों के साथ भी देखने को मिली है. ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ भी प्रधानमंत्री काफी देर तक बातचीत करते नजर आए थे. पीएम की मुलाकात अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन के साथ भी हुई है. 


यह भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलेंगे CM योगी, इन मुद्दों पर हो सकती है बात


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement