Advertisement

ISRO-NASA: कौन हैं देश का नाम रोशन करने वाले ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla, तय करेंगे धरती से गगन चूमने तक का सफर

ISRO ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने के लिए चुना गया है. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर के नाम पर मुहर लगा दी गई है.

Latest News
ISRO-NASA: कौन हैं देश का नाम रोशन करने वाले ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla, तय करेंगे धरती से गगन चूमने तक का सफर
Add DNA as a Preferred Source

एक बार फिर अंतरिक्ष में भारत का नाम होने जा रहा है. ISRO ने एक बार फिर स्पेस में तिरंगा गाड़ने की तैयारी कर ली है. इस खास काम के लिए के जिन नामों पर भरोसा जताया गया था, उन्हें फाइनली अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) भेजने के लिए चुन लिया गया है. लखनऊ के रहने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जल्द ही अपने जीवन की एक नई उड़ान भरने वाले हैं. ISRO ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को चुना है. दोनों ISS के लिए तैयार इंडिया-यूएस मिशन के लिए चंद घंटों बाद अपने मिशन पर होंगे. 

कौन हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला यूपी के लखनऊ में जन्में हैं. शुभांशु का जन्म 10 अक्तूबर, 1985 को लखनऊ में हुआ था. उनके पिता का नाम शंभूदयाल शुक्ला है. उनकी शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई. शुभांशु राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र हैं. शुभांशु को 17 जून 2006 को इंडियन एयरफोर्स की फाइटर विंग में नियुक्त किया गया था. बता दें कि शुभांशु कॉम्बैट लीडर और टेस्ट पायलट हैं. उनके पास करीब 2000 घंटे की उड़ान का अनुभव है. शुक्ला को सुखोई 30MKI, MiG-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और N-32 समेत कई जंगी जेट उड़ाए हैं. शुक्ला रूस और अमेरिका में भी चार साल की कड़ी ट्रेनिंग ले चुके हैं. ISRO के इस मिशन में चयनित होने से पहले वो गगनयान मिशन के लिए भी चुने जा चुके हैं. 


ये भी पढ़ें-Delhi के कराला में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद, भारी नुकसान की आशंका


प्रशांत नायर कौन हैं?
प्रशांत बालाकृष्णन नायर का जन्म 26 अगस्त 1976 को केरल के तिरुवजियाद में हुआ. उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने अलबामा में यूएस एयर कमांड और स्टाफ कॉलेज से पहली रैंक के साथ ग्रेजुएशन किया और 1999 में कमीशन अधिकारी के रूप में एयरफोर्स में शामिल हो गए. उन्हें 19 दिसंबर 1998 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में चुना गया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement