Advertisement

चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद वायरल हुआ ISRO चीफ का डांस, जनता बोली- 'पार्टी तो बनती है'

ISRO Chief Dance Video: चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद वायरल हुआ ISRO चीफ का डांस, जनता बोली- 'पार्टी तो बनती है'

Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चांद पर भारत की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. दुनिया के अलग-अलग देश भी भारत और इसरो को बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर इसरो के चीफ एस सोमनाथ का एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में सोमनाथ मस्त होकर अपने साथियों के साथ डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को मौजूदा कामयाबी से जोड़कर देखा जा रहा है और लोग कह रहे हैं कि इतनी बड़ी कामयाबी पर पार्टी तो बनती ही है. हालांकि, यह वीडियो चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद का नहीं बल्कि कुछ महीने पहले का बताया जा रहा है लेकिन खुशी तो फिर भी जायज है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसरो के मौजूदा चीफ एस सोमनाथ अपने कुछ दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों के साथ डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं. पीछे डीजे पर बढ़िया म्यूजिक बज रहा है और सभी लोग मस्त होकर झूम रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए यह भी कहा जा रहा है कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद जश्न शुरू हो गया है. हालांकि, यह वीडियो कुछ पुराना है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 के चांद पर उतरने का भारत के लोगों पड़ेगा क्या असर, 5 प्वाइंट्स में समझें 

PM मोदी से कर डाली छुट्टी करने की मांग
इसके बावजूद कई लोगों ने यह भी लिखा है कि वीडियो भले ही पुराना हो लेकिन जश्न बिल्कुल नया है. एक यूजर ने लिखा है कि ये सारे साइंटिस्ट कभी न कभी इंजीनियरिंग कॉलेज में थे तो इनको तो पार्टी करना आता ही है. एक यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर डाली है कि अब एक दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया जाए और हर साल इस दिन ऐसा ही जश्न पूरे देश में मनाया जाए.

यह भी पढ़ें- चांद की धरती पर हमेशा के लिए छपेगा भारत का अशोक स्तंभ, जानें ऐसा किस तरह होगा

बता दें कि लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद अब रोवर प्रज्ञान भी बाहर आ चुका है और वह चांद की सतह पर घूमने लगा है. ये दोनों मिलकर इसरो तक सूचनाएं भेज रहे हैं. रोवर प्रज्ञान अगले 14 दिनों तक चांद की सतह पर घूमेगा और अलग-अलग जानकारियां जुटाएगा. वहीं, लैंडर विक्रम पर लगाए गए चार पेलोड भी अलग-अलग तरह की रिसर्च करेंगे और यह सारा डेटा इसरो तक भेजते रहेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement