Advertisement

इजरायल ने रची थी खामेनेई की हत्या की साजिश, रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा

इजरायली मंत्री योआव गैलांट ने खामेनेई की तुलना आधुनिक हिटलर से की थी और कहा था कि इजरायली सेना को निर्देश दिया गया है कि युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए खामेनेई को अब जीवित नहीं रहना चाहिए.

Latest News
इजरायल ने रची थी खामेनेई की हत्या की साजिश, रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल कैट्ज़ ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की योजना बनाई थी. उन्होंने साफ कहा कि, अगर वह हमारी रेंज में होते, तो हम उन्हें खत्म कर देते. ये बयान इजरायली चैनल 13 को दिए गए एक इंटरव्यू में आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय हलकों में सनसनी फैला दी है. 

"हमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं" 

जब कैट्ज़ से पूछा गया कि क्या अमेरिका से इस ऑपरेशन के लिए इजरायल ने इजाज़त मांगी थी, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया – "ऐसे मामलों में हमें किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है." यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि इजरायल, अपनी सुरक्षा नीति में पूरी तरह से स्वतंत्र और आक्रामक रणनीति अपनाने के लिए तैयार है. 

"खामेनेई को खत्म करना था युद्ध का लक्ष्य" 

इजरायली मंत्री योआव गैलंट ने भी इससे पहले खामेनेई की तुलना “आधुनिक हिटलर” से करते हुए कहा था कि "इजरायली सेना को निर्देश दिया गया है कि खामेनेई जीवित न रहें." यह बयान बताता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता इजरायल की हिट लिस्ट में शीर्ष पर थे. 

बंकर में छिपे खामेनेई 

सूत्रों के अनुसार, खामेनेई अपने परिवार और बेटे मोजतबा खामेनेई के साथ तेहरान के एक गोपनीय भूमिगत बंकर में छिपे हुए हैं. इजरायली हवाई हमलों के तेज़ होने के बाद उन्होंने यह सुरक्षित स्थान चुना. 

खामेनेई का जवाबी हमला 

19 जून के बाद पहली बार खामेनेई एक वीडियो संदेश में सामने आए. उन्होंने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा, "यदि हमें उकसाया गया, तो हम और भी कठोर जवाब देंगे." उन्होंने अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमले को अमेरिका के “मुंह पर तमाचा” बताया. 


13 जून को शुरू हुआ था युद्ध 

13 जून को शुरू हुए इस संघर्ष में इजरायल ने कई ईरानी कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया. मंगलवार को अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम के साथ यह संघर्ष फिलहाल थमा है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी चरम पर है. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement