Advertisement

Prophet Mohammad विवाद के बीच ईरान के विदेश मंत्री का भारत दौरा, तनाव बढ़ाने के मूड में नहीं तेहरान?

Iran Foreign Minister India Visit: पैगम्बर साहब पर विवादित टिप्पणी पर बीच ईरान ने आपत्ति जताने के बाद भी विदेश मंत्री का भारत दौरा जारी रखा है.

Prophet Mohammad विवाद के बीच ईरान के विदेश मंत्री का भारत दौरा, तनाव बढ़ाने के मूड में नहीं तेहरान?

जयशंकर से मिले ईरानी विदेश मंत्री

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पैगंबर मोहम्मद साहब पर पूर्व बीजेपी नेता की विवादित टिप्पणी पर अरब देशों की ही तरह ईरान ने भी अपनी आपत्ति दर्ज की है. हालांकि, इस ऐतराज के बाद भी ईरान के विदेश मंत्री का दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही हो रहा है. ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान बीती रात नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. ताजा विवाद के बीच उनका दौरा महत्वपूर्ण है और विदेश नीति के लिहाज से इसे भारत की सफलता मानी जा रही है.

ईरान भारत के साथ तनाव बढ़ाने के मूड में नही? 
पैगम्बर साहब पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर नाराजगी जताने के बावजूद अधिकतर इस्लामिक देश भारत के साथ संबधों में तनाव बढ़ाने के मूड में नहीं हैं. ईरान ने भी अपने विदेश मंत्री के दौरे में कोई बदलाव नहीं किया है.

माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों के साथ बदलते वैश्विक परिवेश में इस्लामिक देश भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं. भारत ने ईरान के चाहबार पोर्ट में भारी निवेश किया है. 

यह भी पढ़ें: Nupur Sharma Controversy: ‘जो रब से ना डरा चलो “अरब” से तो डरा’, आप नेता के ट्वीट पर भड़की बीजेपी 

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात अहम
तीन दिन के भारत दौरे पर आए ईरानी विदेश मंत्री की बुधवार की दोपहर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है. दोनों नेताओं ने आपसी संबंध और चुनौतियों पर चर्चा की है. दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान संकट पर भी चर्चा की गई है.

ईरानी विदेश मंत्री दिल्ली के अलावा मुंबई और हैदराबाद भी जाएंगे. उनकी 10 जून की रात को वतन वापसी होगी. मुंबई और हैदराबाद का दौरा आर्थिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: Nupur Sharma विवाद के बाद प्रवक्ताओं को बीजेपी की नसीहत, 'सिर्फ मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलें'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement