Advertisement

मणिपुर में JAC का अल्टीमेटम, 3 दिन में लैशराम को ढूंढकर लाएं, वरना कर देंगे...

कमलबाबू सोमवार को लेइमाखोंग सैन्य शिविर जाते समय लापता हो गए थे. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि कमलबाबू सेना के अधिकारियों के लिए फर्नीचर बनाने का काम करते थे.

Latest News
मणिपुर में JAC का अल्टीमेटम, 3 दिन में लैशराम को ढूंढकर लाएं, वरना कर देंगे...

Manipur violence

Add DNA as a Preferred Source

मणिपुर में तनाव माहौल खत्म नहीं हो रहा है. सरकार ने बुधवार को 9 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को 29 नवंबर तक बढ़ा दिया है. वहीं लैशराम कमलबाबू की रिहाई को लेकर बुधवार को संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने इंफाल पश्चिम जिले में धरना दिया और  तीन दिनों के भीतर लापता व्यक्ति की तलाश करने की मांग की.

कांटो सबल में आयोजित प्रदर्शन में मुख्य रूप से इंफाल पश्चिम जिले के सेकमाई निर्वाचन क्षेत्र के प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया और सोमवार से लापता लैशराम कमलबाबू की सुरक्षित रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए. जेएसी के संयोजक रतन कुमार सिंह ने कहा, हम मांग करते हैं कि बुधवार से तीन दिनों के भीतर कमलबाबू को हमें सौंप दिया जाए अन्यथा तीव्र आंदोलन शुरू किया जाएगा.'

कमलबाबू सोमवार को लेइमाखोंग सैन्य शिविर जाते समय लापता हो गए थे. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि कमलबाबू सेना के अधिकारियों के लिए फर्नीचर बनाने का काम करते थे. परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कमलबाबू को कुकी उग्रवादियों ने अगवा किया होगा.

इन जिलों में इंटरनेट बंद
मणिपुर के गृह विभाग ने आदेश में कहा गया, 'राज्य सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद जनहित में मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थाउबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम के अधिकार क्षेत्र में वीसैट और वीपीएन सहित मोबाइल इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं के निलंबन को दो दिनों के लिए जारी रखने का फैसला किया है. (PTI इनपुट के साथ)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement