Advertisement

Indore Missing Couple Case में बड़ा खुलासाः सोनम रघुवंशी ने ही करवाई थी पति की हत्या, यूपी में गिरफ्तार

मेघालय से लापता हुई सोनम रघुवंशी मिल गई है. वह गाज़ीपुर के नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे में मिली है.

Indore Missing Couple Case में बड़ा खुलासाः सोनम रघुवंशी ने ही करवाई थी पति की हत्या, यूपी में गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए जोड़े के गायब होने की खबर ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी. राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 23 मई से लापता थे. राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय में एक खाई में मिला था. वहीं, सोनम लापता थी. 9 जून की सुबह सोनम रघुवंशी यूपी के गाज़ीपुर स्थित एक ढाबे में मिली है. पुलिस के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी. पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है. 

23 मई से लापता था जोड़ा

इंदौर के रहने वाले सोनम और राजा रघुवंशी की हाल ही में शादी हुई थी. शादी के बाद वो पहले कामाख्या मंदिर गए, इसके बाद उन्होंने मेघालय में हनीमून मनाने का प्लान बनाया. दोनों 21 मई की शाम शिलॉन्ग पहुंचे थे और 23 मई की सुबह आखिरी बार एक टूरिस्ट गाइड ने तीन अनजान लोगों के साथ देखा था. इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी. उन्होंने जो स्कूटी किराए पर ली थी वो भी एक गांव में लावारिस मिली थी. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की गई.

2 जून को मिला राजा रघुवंशी का शव

मुश्किल टरेन होने के चलते पुलिस ने अपने सर्च अभियान में ड्रोन की मदद ली. 2 जून को पुलिस के ड्रोन को एक गहरी खाई में एक शव मिला. परिवार ने शव की पहचान राजा रघुवंशी के तौर पर की. जिस खाई में राजा का शव मिला उसमें उतरने का कोई रास्ता नहीं है, इसके साथ ही शव पर चोट के गहरे निशान मिले थे, जिसे देखते हुए पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की. सोनम का अब भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement