Advertisement

इंदौर : महिला भिक्षुक ने एक हफ्ते में कमाए 74,768 रुपये, एक महीने की कमाई जान चौंक गए अधिकारी!

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंका देने वाला सामने आया है. यहां एक महिला भिक्षुक के पास से करीब 75 हजार रुपये नकदी मिली है. इस महिला ने महीने की कमाई लाखों रुपये में बताई है.

Latest News
इंदौर : महिला भिक्षुक ने एक हफ्ते में कमाए 74,768 रुपये, एक महीने की कमाई जान चौंक गए अधिकारी!
Add DNA as a Preferred Source

Indore News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंका देने वाला सामने आया है. यहां एक महिला भिक्षुक के पास से करीब 75 हजार रुपये नकदी मिली है. महिला ने बताया कि ये उसके एक हफ्ते की कमाई है. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियन के तहत महिला भिक्षुक को रेस्क्यू किया गया. 

कैसे खुला भेद?
हाल ही में इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से चलाए जा रहे भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एक महिला भिक्षुक को रेस्क्यू किया गया. इस महिला के पास 74,768 रुपये की नकदी मिली. इंदौर में भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे. इसी कड़ी में बुधवार को विभाग के दिनेश मिश्रा और उनकी टीम ने बड़ा गणपति और राजवाड़ा क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया. इस दौरान एक महिला को शनि मंदिर के सामने भिक्षावृत्ति करते हुए पकड़ा गया. इस महिला के पास से हजारों के नोट बरामद हुए. 


यह भी पढ़ें - Indore Special: इंदौर क्यों नहीं बना था राजधानी, किस बात में भारी पड़ गया था इस शहर पर भोपाल?


 

महीने की कितनी कमाई?
अधिकारियों ने महिला से जब पूछताछ की तो पता चला कि वह हर 10-15 दिन में 75 हजार के करीब कमा लेती है. यह कमाई भिक्षावृत्ति से होती है. महीला ने एक महीने की कमाई 3 लाख रुपये बताती है. महिला से उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में पूछताछ चल रही है. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement