भारत
Indore missing couple: इंदौर से हनीमून के लिए नॉर्थ-ईस्ट गए राजा रघुवंशी की बॉडी पुलिस को मिल चुकी है. हालांकि, सोनम का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस सोनम की तलाश में जुटी है.
Indore missing couple: इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय गया एक जोड़ा 23 मई से लापता है. राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 21 मई को वहां पहुंचे थे और 23 मई के बाद से लापता हैं. राजा रघुवंशी की बॉडी 4 जून को एक खाई में मिली, लेकिन सोनम का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस की अलग-अलग टीमें उन्हें खोजने में जुटी हैं. अब मेघालय के इस टूरिस्ट गाइड ने दावा किया है कि गायब होने से पहले यह जोड़ा तीन अनजान लोगों के साथ दिखा था.
मौलाखियात गांव के टूरिस्ट गाइड Albert Pde ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया कि 23 मई को सुबह करीब 10 बजे उसने राजा और सोनम को तीन अनजान लोगों के साथ देखा था. वो लोग नोन्गरियात से मॉलखियात की 3000 स्टेप्स की चढ़ाई कर रहे थे. अलबर्ट ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने कपल को टूरिस्ट सर्विस ऑफर की थी, पर उन्होंने मना कर दिया था. उसने बताया, 'जब मैंने उन्हें दोबारा देखा तो पहचान गया. चार पुरुष आगे-आगे चल रहे थे और महिला पीछे चल रही थी. वो लोग हिंदी में बात कर रहे थे तो मैं ठीक से समझ नहीं पाया.'
- 21 मई की शाम करीब 6 बजे राजा और सोनम रघुवंशी मेघालय शिलॉन्ग पहुंचे. यहां दोनों ने बालाजी गेस्ट हाउस में चेकइन किया.
- 22 मई की सुबह दोनों शिलॉन्ग के कीटिंग रोड गए. वहां उन्होंने स्कूटी रेंट पर ली और गेस्ट हाउ वापस आए. चेकआउट किया और मैनेजर को बताया कि वो 25 मई को वापस आएंगे, या रूम चाहिए होगा तो कॉल करेंगे. इसके बाद दोनों स्कूटी से ही चेरापुंजी के सोहरा के लिए रवाना हुए.
- 22 मई की शाम को दोनों ईस्ट खासी हिल डिस्ट्रिक्ट के मौलाखियात पहुंचे. पार्किंग स्पॉट में अपनी स्कूटी लगाई और फिर यहां नोन्गरियात गांव के शिपारा होम स्टे तक जाने के लिए एक गाइड हायर किया.
- 23 मई की सुबह दोनों ने शिपारा होम स्टे से चेकआउट किया और मौलाखियात गांव पहुंचे. इस बार उनके साथ गाइड नहीं था. उसने पुलिस को बताया कि राजा और सोनम ने उससे कहा कि वो खुद मैनेज कर लेंगे.दोनों मौलाखियात से रवाना हुए और इसके बाद लापता हो गए. पुलिस की जांच शुरू हुई.
- 24 मई को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरारिम गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक अनजान स्कूटी खड़ी है.
- 25 मई को पुलिस ने स्कूटी के मालिक का पता लगाया. उसने पुलिस थाने पहुंचकर कंफर्म किया कि उसकी स्कूटी राजा रघुवंशी और सोनम ने किराए पर ली थी.
- 26 मई को सोहरारिम इलाके में भी खोजबीन शुरू हुई.
- 2 जून को वे सॉडोन्ग फॉल्स के पास पुलिस के ड्रोन को एक खाई में एक लाश दिखी. लाश आधी सड़ चुकी थी. हालांकि, राजा रघुवंशी के परिवार ने लाश की पहचान कर ली. सोनम का अब तक पता नहीं चल पाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से