भारत
इंडिगो फ्लाइट के एक ट्रेनी पायलेट ने बड़े अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बेइज्जति की है और नीचा दिखाने का प्रयास किया हैं. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली हैं.
इंडिगो फ्लाइट के ट्रेनी पायलट ने तीन सीनियर अधिकारियों पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. ट्रेनी पायलट का कहना है कि अधिकारियों ने उसकी बेइज्जती की है इन अधिकारियों ने उससे कहा कि वो प्लेन उड़ाने लायक नहीं है, जाए और जूते सिलो. दरअसल आपको बता दूं कि जिस पायलट ने ये एफआईआर दर्ज कराई है वह अनुसूचित जाति से आता हैं. पुलिस ने इस मामले में एफआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.
ये रहे वो अधिकारी
जिन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनके नाम मनीष साहनी, तपस डे और कैप्टन राहुल पाटिल हैं. इन तीनों के खिलाफ एससी/एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं. इस मामले में पहले एफआईआर बेंगलुरु में हुई फिर बाद में इसे गुरुग्राम में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां पर इंडिगो का हेडक्वार्टर है. आपको बताते चलें कि जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस थाने में दर्ज की जा सकती है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो.
ये रहा शिकायत पत्र
ट्रेनी पायलट ने अपनी शिकायत में लिखा कि 28 अप्रैल को गुरुग्राम में इंडिगो के हेडक्वार्टर में हुई एक बैठक का हवाला दिया है. ये बैठक लगभग 30 मिनट तक चली और इस दौरान शिकायतकर्ता से कहा गया, "तुम विमान उड़ाने लायक नहीं हो, वापस जाओ और चप्पलें सिलवाओ। तुम यहां चौकीदार भी बनने लायक नहीं हो." ट्रेनी पायलट का आरोप है कि उसका उत्पीड़न इसलिए किया गया क्योंकि अधिकारी उनका इस्तीफा चाहते थे
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.