Advertisement

Indigo की फ्लाइट में शराबी पैसेंजर ने किया ऐसा गंदा काम, एयर होस्टेस हो गई परेशान, जानें पूरी बात

Indigo News: भारतीय विमानों में शराबी यात्रियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है. मारपीट से लेकर सहयात्री पेशाब करने तक की गंदी हरकत हो चुकी है.

Indigo की फ्लाइट में शराबी पैसेंजर ने किया ऐसा गंदा काम, एयर होस्टेस हो गई परेशान, जानें पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय विमानों में शराब के नशे में पैसेंजर के हंगामा करने की घटनाओं में एक कड़ी और जुड़ गई है. इस बार शराबी पैसेंजर के हंगामे का शिकार इंडिगो की गुवाहाटी से दिल्ली आ रही फ्लाइट हुई है. इंडिगो फ्लाइट में 26 मार्च को शराब के नशे में धुत्त एक यात्री ने उड़ान के दौरान ऐसा गंदा काम कर दिया कि ऑन बोर्ड एयरहोस्टेस को विमान के फर्श पर पोंछा लगाना पड़ा. इस घटना का फोटो गुवाहाटी हाई कोर्ट के एक सीनियर वकील ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो बेहद वायरल हो गया है. लोग जहां शराबी पैसेंजर को कोस रहे हैं, वहीं एयर होस्टेस के काम के प्रति जज्बे की तारीफ कर रहे हैं.

पढ़ें- Indigo की दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में हंगामा, नशे में धुत्त 2 पैसेंजर बवाल काटने पर गिरफ्तार

शराब के नशे में कर दी उल्टी और फिर किया पेशाब

दरअसल 26 मार्च को इंडिगो फ्लाइट 6E 762 ने गुवाहाटी से दिल्ली के उड़ान भरी थी. फ्लाइट में एक यात्री ने बेहद शराब पी रखी थी. उड़ान के दौरान यह यात्री टॉयलेट जाने के लिए उठा, लेकिन नशे की हालत में उसने विमान के फर्श पर ही उल्टी कर दी. इसके बाद उसने टॉयलेट के बाहर चारों तरफ पेशाब कर दिया. 

एयर होस्टेस ने पोंछा लेकर साफ किया फर्श

पैसेंजर की इस गंदी हरकत के बाद मजबूरन ऑन बोर्ड एयर होस्टेस को विमान के फर्श को पोंछा लेकर साफ करना पड़ा. इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे वकील भास्कर देव कुंवर ने इस घटना का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. भास्कर ने फर्श पर पोंछा लगाती एयर होस्टेस की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने यात्री पर गुस्सा जाहिर करते हुए फोटो के कैप्शन में एयर होस्टेस की बेहद तारीफ की है. उन्होंने लिखा, लीडिंग लेडी श्वेता ने पूरी गंदगी क साफ किया. सभी लड़कियां हालात को बेहतर तरीके से संभाल लेती हैं. सलाम है महिला शक्ति को. यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना के बाद इंडिगो ने उस यात्री के खिलाफ क्या कार्रवाई की है. इंडिगो की तरफ से इस घटना को लेकर कोई बयान भी जारी नहीं किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement