Advertisement

Indigo: जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान में बम की धमकी, नागपुर एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग, जांच जारी

ये फ्लाइट जबलपुर से हैदराबाद की ओर जा रही थी. बम की धमकी मिलने के बाद इसे नागपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया था.

Latest News
Indigo: जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान में बम की धमकी, नागपुर एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग, जांच जारी
Add DNA as a Preferred Source

इंडिगो की फ्लाइट 6E-7308 में बम होने की धमकी मिली थी. ये फ्लाइट जबलपुर से हैदराबाद की ओर जा रही थी. बम की धमकी मिलने के बाद इसे नागपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया था. उसके बाद नागपुर में इसकी लैंडिंग कराई गई. फिलहाल इस फ्लाइट को नागपर के एक दूरस्थ लोकेशन पर पार्क किया गया है. 

इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी
इंडिगो के अनुसार नागपुर में लैंडिंग के साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया, और इसके तुरंत बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई. इस हलचल के बीच इंडिगो की तरफ से सभी यात्रियों को खाने-पीने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई. साथ ही इंडिगो ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद प्रकट किया गया. हालांकि आभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.


ये भी पढ़ें: 'नेपाल की अपनी अलग पहचान है....' PM ओली ने बांग्लादेश की स्थिति पर दी बड़ी प्रतिक्रिया


जांच में क्या मिला?
इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने सूचित किया कि बम की ये धमकी विमानकर्मियों को कागज के एक टुकड़े पर लिखी मिली थी. ये कागज विमान के बाथरूम से प्राप्त हुआ था. इस संदर्भ में अधिकारी ने आगे बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पूरी फ्लाइट के चप्पे-चप्पे की जांच की जा चुकी है. लेकिन कुछ भी संदिग्ध जैसा हाथ नहीं लगा है. साथ ही नागपुर हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारी के मुताबिक ये फ्लाइट दोपहर 2 बजे अपने तय स्थान के लिए उड़ान भर सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement