भारत
भारतीय रेलवे ने आरआरबी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहद ही राहत की खबर दी है. रेलवे नहीं कई स्पेशल ट्रेन और उसके साथ एक्सट्रा कोच लगाने का भी फैसला लिया है. इसका मुख्य लक्ष्य है कि उम्मीदवारों को अपने एक्जाम सेंटर पहुंचने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
भारत में किसी भी सरकारी नौकरी की परीक्षा के दौरान ये देखा जाता है कि अक्सर ट्रेन में भरकर उम्मीदवार परीक्षा देने जाते हैं. जिसके कारण ट्रेन में पहले से मौजूद यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब रेलवे ने इससे छुटकारा दिलाने के लिए एक प्लान बनाया है. दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों और यात्रियों की यात्रा से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है.
दरअसल, उत्तर रेलवे ने एक बेहद ही खास पहल किया है. इसका मुख्य लक्ष्य है कि उम्मीदवारों को अपने एक्जाम सेंटर पहुंचने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो. मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे. अक्सर ये देखा जाता है कि परीक्षाओं के कारण अक्सर रेगुलर ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है.
इन्हीं कारणों को देखते हुए रेलवे ने ऋषिकेश, बरेली, अलीगढ़, देहरादून, मुरादबाद रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. आपको बता दें ये ट्रेनें 17 अगस्त से 2025 से 9 सितंबर 2025 तक मुरादाबाद, देहरादून और अलीगढ़ जंक्शन पर रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान भीड़ को कम करने के लिए चलाई जा रही हैं. रेलवे के इस फैसले से निश्चित तौर पर उन उम्मीदवारों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी कोई परेशानी नही होगी.
आपको बता दें रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अलग एक्स्ट्रा कोच लगाएगी जिसके कारण परीक्षा देने जा रहे से उम्मीदवारों को कोई दिक्कत न हो. ऋषिकेश- चंदौसी-ऋषिकेश स्पेशल (ट्रेन संख्या 54463/64), बरेली-अलीगढ़-बरेली स्पेशल (ट्रेन संख्या 54351/52), बरेली-अलीगढ़-बरेली स्पेशल (ट्रेन संख्या 54353/54), नजीबाबाद-गजरौला-नजीबाबाद स्पेशल (ट्रेन संख्या 54383/82), गजरौला-अलीगढ़ जंक्शन-गजरौला (ट्रेन संख्या 54391/92), नजीबाबाद-मुरादाबाद-नजीबाबाद स्पेशल (ट्रेन संख्या 54395/96) और देहरादून- सहारनपुर-देहरादून स्पेशल (ट्रेन संख्या 54341/42)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.