Advertisement

AK-47, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने तैनात रेल कमांडो, कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को मिली Z+ सिक्योरिटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ कर दिया है. इस ट्रेन में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. ट्रेन में आरपीएफ कमांडो तैनात रहेंगे, जो किसी किसी भी घटना का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होंगे.

Latest News
AK-47, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने तैनात रेल कमांडो, कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को मिली Z+ सिक्योरिटी
Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा से श्रीनजर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. अब यात्री कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन से सफर कर सकेंगे. आज 7 जून से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो गई है. आप सिर्फ 3 घंटे में कटरा से श्रीनगर पहुंच जाएंगे. सभी सुविधाओ के बाद भी कश्मीर जैसे संवेदनशील जगहों पर सबसे ज्यादा किसी बात की चिंता सताती है तो वो है सुरक्षा. लेकिन अब आपको सुरक्षा के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.  इस ट्रेन में एके-47 और अन्य हथियारों से लैस आरपीएफ के 16 से 20 कमांडों तैनात रहेंगे. ये कमांडो आने वाली किसी भी घटना का डट कर सामने करने में सक्षम हैं. 

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत 

अब कटरा से श्रीनगर यात्रा करने के लिए आपको किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. करटा से श्रीनगर के बीच दौड़ने वाली इस वंदे भारत ट्रेन के पूरे रूट पर जरूरत के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जाएगा. ताकि बीच रास्ते में इस पर कहीं कोई अटैक ना हो सके. वैसे, तो कटरा से संगलदान और आगे श्रीनगर-बारामुला तक पहाड़ों के सीने को चीरकर बनाए गए रेलवे ट्रैक का अधिकतर हिस्सा सुरंगों में ही निकल रहा है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कमांडो CORAS को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन पर वंदे भारत ट्रेनों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें-Kedarnath Dham में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइवे के बीच में उतरा, देखें Viral Video

टनल पर तैनात सुरक्षाकर्मी

सुरक्षा की दृष्टी से प्रत्येक टनल के दोनों छोर पर भी 24 घंटे सातों दिन के लिए हथियारों से लैस जवान तैनात किए गए हैं. इससे टनल के अंदर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. सिक्योरिटी एजेंसियों ने बताया कि सुरक्षा के यह अधिक प्रबंध कटरा से श्रीनगर के बीच रहेंगे. इसके अलावा बीच रास्ते में जहां भी ट्रेन रूकेगी, वहां कोई भी नहीं चढ़ सकता. इसके लिए पहले उसका पहचान प्रूफ लिया जाएगा, तभी उसे इस ट्रेन में एंट्री दी जाएगी. कटरा से यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-1 से चलेगी. यानी की ट्रेन में अब एयरपोर्ट जैसी जांच की जाएगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement