भारत
Diwali - Chhath Puja Special Trains List: भारतीय रेलवे दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए 6556 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.
देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में ट्रेनों में सफर करने वालों की तादाद बढ़ जाती है. जिसकी वजह से यात्रियों को अपनी कन्फर्म टिकट का लंबा इंतजार करना पड़ता है. यात्रियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें (Special train 2024) चलाने का फैसला किया है. दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए 6556 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. यह ट्रेनें 1 अक्टूबर से शुरू हुई और 30 नवंबर तक चलेंगी. हर साल त्योहारों के समय रेलवे ट्रेनों की संख्या बढ़ा देता है. आइये जानते हैं किस-किस रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.
दिल्ली से चलेंगी ये Trains
अहमदाबाद से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने 21 अक्टूबर से 10 नवंबर 2024 तक अहमदाबाद मंडल से 10 फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेनें रोजाना 57 ट्रिप करेंगी. जिसमें अहमदाबाद से पटना, दरभंगा, दानापुर, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, गांधीपुर से भागलपुर और बांद्रा टर्मिनल और साबरमती से पटना ट्रेनें शामिल हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.