Advertisement

Indian Navy Rescue: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने 2 जहाजों को छुड़ाया, 19 पाकिस्तानियों की भी कराई रिहाई

19 Pakistani Rescued By Indian Navy: अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा के जवानों ने अपने शौर्य की बदौलत न सिर्फ 2 जहाजों को लुटेरों से छुड़ाया.

Latest News
Indian Navy Rescue: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने 2 जहाजों को छुड़ाया, 19 पाकिस्तानियों की भी कराई रिहाई

Indian Navy Rescue 2 Ships In Arabian Sea

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपने पराक्रम का परिचय दिया है. इंडियन नेवी ने पिछले 24 घंटे में दो जहाजों को लुटेरों से बचाया हैं. इनमें से एक जहाज पर पाकिस्तान के 19 और एक जहाज पर 17 ईरानी क्रू मेंबर्स मौजूद थे. भारतीय नौसेना ने इन सभी का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने दो जहाज हाईजैक करने की कोशिश की थी. भारतीय नौसेना को एक इमरजेंसी अलर्ट मिला जिसके बाद यह सारी कार्रवाई हुई. भारतीय नौसेना ने पहले ईरान के जहाज एफबी ईरान काअपहरण होने से बचाया. इसके बाद अरब सागर में ही स्पेशल ऑपरेशन के जरिए अल नईमी नाम के जहाज को भी समुद्री लुटेरों से बचाया. 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सोमालिया के  समुद्री लुटेरे इन जहाजों को अपना निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे. भारतीय नौसेना के जांबाज मरिन कमांडोज ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर उनकी नापाक हरकत को नाकाम कर दिया. इससे पहले पिछले महीने भी भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में एक और जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया था. अदन की खाड़ी का इलाका सुरक्षा के लिहाज से बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस हिस्से में समुद्री लुटेरों के कई गैंग सक्रिय हैं. 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की इस बात की वजह से INDIA को छोड़ NDA में गए नीतीश 

19 पाकिस्तानी नागरिकों और 17 ईरानी क्रू मेंबर्स की रिहाई 
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आईएनसी सुमित्रा ने पिछले एक महीने मेंदूसरे सफल एंटीपायरेसी ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इस ऑपरेशन में 19 पाकिस्तान और 17 ईरानी क्रू मेंबर्स का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अरब सागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी अभियानों पर तैनात उसके जहाज सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं. रेस्क्यू किए गए जहाज में भारी संख्या में हथियार भी मिले हैं. 

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के आवास पर ED ने डाला डेरा, बीजेपी का आरोप, 'फरार हो गए हैं CM'  

भारतीय जहाजों को भी बनाया जा रहा निशाना 
भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कुछ घटनाएं पिछले महीने दिसंबर में हुई हैं. 23 दिसंबर को 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे लाइबेरिया के ध्वज वाले एमवी केम प्लूटो पर भारत के पश्चिमी तट पर एक ड्रोन से हमला किया गया था. भारत के रास्ते में आने वाले एक अन्य कमर्शल तेल टैंकर को उसी दिन दक्षिणी लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमला किया था. इसमें 25 भारतीय चालक दल के सदस्यों की एक टीम सवार थी. हालांकि, भारतीय नौसेना ने हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement