भारत
भारत से संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्कीये पर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भारत सरकार ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने का निर्देश दिया है.
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्कीये ने पाकिस्तान का समर्थन किया साथ ही भारत विरोधी रुख अपनाया. तुर्कीये ने भारत के पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने की आलोचना भी की. ऐसा स्थिति दोनों देशों के बीच राजनैतिक तनाव बढ़ गया है, जिसके बाद भारत सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है. भारत सरकार ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने का निर्देश दिया है. विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इंडिगो का 'डैम्प लीज' समझौता 31 अगस्त 2025 तक समाप्त कर दिया जाएगा.
फिलहाल इंडिगो, टर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777-300ER विमान डैम्प लीज पर लेकर दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल तक डायरेक्ट फ्लाइट संचालित कर रही है. बता दें कि इंडिगो की ये लीज मूल रूप से 31 मई को खत्म होनी थी, लेकिन इंडिगो के आग्रह पर DGCA ने इसे तीन महीने और बढ़ाने का आग्रह किया था, लेकिन DGCA ने इसे खारिज कर दिया. नियामक ने साफ किया कि अब कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा और यह अंतिम मौका है.
ये भी पढ़ें-Brahmos की चोट से त्राहिमाम कर रहा पाकिस्तान अब क्या करेगा, मिसाइल को और मारक बनाने की योजना बना रहा भारत
लीज खत्म करने से तत्काल उड़ानों में रुकावट और यात्रियों को असुविधा हो सकती है. ऐसे में इसेस बचने के लिए सरकार ने एक बार के लिए अंतिम 3 महीने के विस्तार की अनुमति दी है. यह अंतिम विस्तार 31 अगस्त 2025 तक के लिए मान्य रहेगा. इंडिगो ने सरकार को लिखित तौर पर कहा है कि वो इस विस्तार अवधि के अंदर ही टर्किश एयरलाइंस के साथ डैम्प लीज समाप्त कर देंगे और आगे किसी विस्तार की मांग नहीं करेंगे. साथ ही सरकार ने भी आगे किसी भी तरह के विस्तार की मांग को स्वीकृति देने से इनकार किया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.