Advertisement

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लिवर कैंसर से निधन, इलाज के दौरान नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लिवर की कैंसर से निधन हो गया. उन्होंने नोएडा के अस्पताल में आखिरी सांस ली. 

Latest News
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लिवर कैंसर से निधन, इलाज के दौरान नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया. यहां नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. पिछले कुछ समय से रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह लिवर 4 कैंसर से जूझ रहे थे. अचानक से उनकी त​बीयत ज्यादा बिगड़ने पर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह कुछ दिन पहले ही पिता की अचानक से तबीयत बिगड़ गई. इसकी जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह मैच छोड़कर पिता के पास अलीगढ़ आ गये. यहां से ​वे पिता को लेकर नोएडा के यथार्थ अस्पताल पहुंचे. यहां उनके पिता खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. इसी इलाज के बीच शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान ही खचंद्र सिंह की मौत हो गई. 

लिवर कैंसर से जूझ रहे थे ​क्रिकेटर के पिता

बताया जा रहा है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने अपने जीवन में बहुत ज्यादा सघर्ष किया. वे पिछले काफी समय से लिवर की समस्याओं से परेशान थे. कुछ समय पहले ही जांच में उन्हें लिवर कैंसर स्टेप 4 का पता चला. इसी के बाद क्रिकेटर के पिता का इलाज चल रहा था, लेकिन लिवर स्टेज 4 होने की वजह से शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं लिया हिस्सा

टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी रिंकू सिंह पिता की तबीयत खराब की खबर सुनते ही मैच छोड़कर घर आ गये थे. यहां से वे लगातार पिता की देखभाल जुटे थे. उन्होंने नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने पिता की खराब तबीयत की वजह से इसमें हिस्सा नहीं लिया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement