भारत
कश्मीर के शोपियां में भारतीय सेना और स्थानीय युवाओं का क्रिकेट मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
Viral Video: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से एक बेहद ही दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. इस वायरल वीडियो में भारतीय सेना के जवान स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं. यह नजारा केवल खेल का नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और सौहार्द का प्रतीक बनकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बीते कुछ सालों में सेना और सरकार लगातार घाटी में शांति बहाल करने की कोशिश कर रही है.
दरअसल, इस वायरल वीडियो में 44 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) का एक जवान बल्ला थामे तेज गेंदबाजी का सामना करते हुए नजर आ रहा है. बताते चलें 44 राष्ट्रीय राइफल्स, भारतीय सेना की वही इकाई है जो घाटी में आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए जानी जाती है. लेकिन इस बार जवानों के हाथ में बंदूक की बल्ला लिए दिख रहे हैं. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ तो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. लोगों ने लिखा कि यह नजारे शायद कभी सोचे भी नहीं जा सकते थे. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, कश्मीर में जवान और जनता एक साथ क्रिकेट खेल रहे हैं, यह भाईचारे और भरोसे का बड़ा संदेश है.
गौरतलब है कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब सेना ने कश्मीरी युवाओं से जुड़ने के लिए खेल को जरिया बनाया हो. हाल ही में बारामूला के बिपिन रावत स्टेडियम में चिनार प्रीमियर लीग का 11वां संस्करण शुरू किया गया. 64 टीमों वाली इस लीग का उद्देश्य है घाटी के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका देना. सेना का मानना है कि खेलों के माध्यम से न सिर्फ तनाव को दूर किया जा सकता है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: अंबानी या अडानी कौन हैं ज्यादा अमीर? हालिया सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, यहां देखें दोनों का नेटवर्थ
यहां देखें वीडियो
The Indian Army in Shopian Kashmir, playing cricket with the locals!
— Fatima Dar (@FatimaDar_jk) August 17, 2025
The bonhomie between the Awaam and the Jawan is strengthening in Kashmir! These scenes were once unimaginable but now the youth understand their contribution in empowering them! pic.twitter.com/C5JShjWRLe
बहरहाल, शोपियां का यह क्रिकेट मैच एक बार फिर साबित करता है कि बातचीत और खेल से घाटी में आवाम के साथ एक बेहतर संवाद स्थापित किया जा सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.