Advertisement

क्या है एयर स्टोर, जिसके पोखरण के पास गिरने से मचा हड़कंप, IAF ने दिए जांच के आदेश

वायुसेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों में से एक ने तकनीकी खराबी के कारण राजस्थान में पोखरण फायरिंग रेंज के पास अनजाने में एयर स्टोर गिरा दिया.

Latest News
क्या है एयर स्टोर, जिसके पोखरण के पास गिरने से मचा हड़कंप, IAF ने दिए जांच के आदेश

jaisalmer pokaran

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान में जैसलमेर के पोखरण इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भारी भरकम चीज आसमान से अचानक जमीन पर आ गिरी. इसके धमाके की गूंज एक किलोमीटर तक गूंज उठी. हालांकि इसके कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. भारतीय वायुसेना (IAF) ने जांच के आदेश दिए हैं.

वायुसेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों में से एक ने तकनीकी खराबी के कारण राजस्थान में पोखरण फायरिंग रेंज के पास अनजाने में एयर स्टोर गिरा दिया. इस घटना में जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ. 

आईएएफ ने एक्स पर कहा, 'आज तकनीकी खराबी के कारण पोखरण फायरिंग रेंज क्षेत्र के पास भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान से एयर स्टोर अनजाने में गिर गया. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना एक सुनसान इलाके में हुई. आईएएफ ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए वायुसेना द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं.


यह भी पढ़ें- शरद पवार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, जानें कितने जवान करेंगे उनकी सुरक्षा


क्या है एयर स्टोर?
विमान से गिरा एयर स्टोर किस प्रकार का है, इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है. सैन्य भाषा में विमान या उसके किसी हिस्से से जुड़ी किसी भी चीज को एयर स्टोर कहा जाता है. बम, मिसाइल, गोला-बारूद और यहां तक कि ईंधन टैंक को भी एयर स्टोर कहा जाता है.

रामदेवरा पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक शंकर लाल ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुछ लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और देखा कि किसी वस्तु के टुकड़े इधर-उधर पड़े हुए हैं. (PTI इनपुट के साथ)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement